मड़ियाहूँ  कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर के बाबागंज में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा गांव


मड़ियाहूँ

 कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर के बाबागंज में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा गांव ।
गांव में दहशत का माहौल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकलपुर ग्राम सभा से प्रधान पद के प्रत्याशी रह चुके विनोद कुमार यादव को दाहिने सीने पर लगी गोली मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं कोतवाली के दो सिपाही सुखराज और दीपचंद जिन्होंने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर।

 मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय के अनुसार विनोद कुमार यादव पुत्र रंग बहादुर यादव उम्र 38 वर्ष निवासी मोकलपुर पवारे का पूरा, और बघेल पुर सिकरारा थाना क्षेत्र के देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बंटी दोनों मोकलपुर बाबागंज के पास बैठकर शराब पिए उसके बाद पैसे का लेनदेन लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जिस पर बघेल पुर निवासी देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बंटी ने फायर कर दी जिससे विनोद कुमार यादव के दाहिने सीने पर गोली लगती हुई बाहर निकल गई सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली के दो आरक्षी मौके पर पहुंचे और घायल विनोद कुमार यादव को प्रथम उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत स्थिर है मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय के अनुसार तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है फिर भी टीम रवाना हो गई है गिरफ्तार करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं प्रसाद उपाध्याय थाना प्रभारी मड़ियाहूं किशोर कुमार चौबे, एसएसआई घनश्याम शुक्ला के साथ मय फोर्स मौके पर उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।