लक्ष्य कॉलेज में स्मार्ट फोन पाकर बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान,बोले थैंक्स मोदी जी
लक्ष्य कॉलेज में स्मार्ट फोन पाकर बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान,बोले थैंक्स मोदी जी
स्योहारा ब्लाक के मदरसा शिक्षकों ने मुफ्ती शमून क़ासमी को सम्मानित करते हुये सौंपा ज्ञापन। बि बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।।
स्योहारा ब्लाक के मदरसा शिक्षकों ने मुफ्ती शमून क़ासमी को सम्मानित करते हुये सौंपा ज्ञापन। बि बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।।
बिजनौर :- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ बिजनौर की ओर से जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे एक सम्मान समारोह धामपुर के मदरसा जामा उलूम नगीना चौराहा पर आयोजित हुआ ! जिसमे मुफ्ती शमून कासमी, सदस्य- प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड केंद्रीय मदरसा आधुनिकीकरण योजना (अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार ) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया !
इस अवसर पर मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिला सचिव व ब्लाक स्योहारा के महाचिव तनवीर अहमद के नेतृत्व मे स्योहारा ब्लाक से एक दल प्रोगाम मे शिरकत करने पहुंचा ओर अपने समस्याओं से मुफ्ती शमून कासमी को अवगत कराया
मुख्य अतिथि का सभी शिक्षको ने भव्य स्वागत किया, प्रशस्ति पत्र और शाल उढ़ा कर सम्मानित किया। साथ ही मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं से भरा एक ज्ञापन पत्र भी उनको इस उम्मीद के साथ सौंपा गया कि वह उन समस्याओं का अवश्य समाधान कराएंगे जिन से वर्षों से मदरसा शिक्षक जूझ रहे हैं और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिला सचिव तनवीर अहमद ने बताया की मदरसों के शिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं और अध्यापन का कार्य कर रहे हैं लेकिन सरकार उनका मानदेय नहीं दे रही है। पिछले 4 साल का मानदेय बकाया है ओर वर्तमान मे मिल रहा मानदेय भी हर माह नही मिलता ! स्योहारा से पहुंचे अनवार अहमद नूर, नफीस अहमद, मौ० इफ्तेखार, वीरपाल सिंह, रिजवान अहमद, उबैदुरहमान आदि शिक्षको ने मदरसा अध्यापकों के शोषण, उनको मानदेय न मिलने, मदरसा बोर्ड की परीक्षा कक्ष की ड्यूटी के पैसे न दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए शिक्षकों की बेहाली को उजागर किया।
मुख्य अतिथि मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि वह मदरसा के आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे उन्होंने बताया की शिक्षकों को अपना कार्य निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए मदरसा शिक्षको की समस्याओं और उनके मानदेय और ड्यूटी के पैसे वगैरह न मिलने के मामलों को अपने स्तर से मुख्यममंत्री योगी जी व मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी व उच्च पदाधिकारियो तक अवश्य पहुंचाएंगे और निष्पक्ष रुप से जितना भी उनसे हो सकता है वह मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
लक्ष्य कॉलेज में स्मार्ट फोन पाकर बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान,बोले थैंक्स मोदी जी
30 हजार की मांग को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले है। मारपीट में एक महिला की मौत हो गई,
शिकारियों से मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोलियां लगने से मौके पर मौत - गुना जिले के आरोन थानाक्षेत्र के मौनवाड़ा के जंगल की घटना
Leave a Comment: