युवाओं को दी गई, आर्थिकि हल युवाओं को बल की जानकारी
युवाओं को दी गई, आर्थिकि हल युवाओं को बल की जानकारी
मोतीपुर में जैविक इंटरक्रोपिंग सब्जी की खेती का मुआयना प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी की टीम ने किया
मोतीपुर में जैविक इंटरक्रोपिंग सब्जी की खेती का मुआयना प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी की टीम ने किया
कृषि पदाधिकारी ने बहुफसली सब्जी की जैविक खेती का किया सराहना
जैविक खेती को बढ़ावा देने में हर संभव सुविधा दिया जाएगा- कृषि पदाधिकारी
जैविक सब्जी का उचित बाजार एवं मूल्य नहीं मिल रहा- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह
ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 12 मई 2022
प्रखण्ड में जैविक बहुफसली सब्जी की खेती के लिए चर्चित मोतीपुर गांव में गुरूवार को प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान, कृषि समन्वयक प्रभात मणि, किसान सलाहकार जयप्रकाश, विनोद कुमार ने जैविक बहुफसली सब्जी करैला, कद्दू, चिचरा, नेनुआ, खीरा, टमाटर, बरबट्टी, फूलगोभी आदि का मुआयना किया. इस दौरान खेत में लगे फल चुसक कीट नियंत्रण के लिए लगाये गये फेरोमेन ट्रेप एवं लाही नियंत्रण के लिए येल्लो ट्रेप का भी मुआयना किया.
इस दौरान लहलहाती सब्जी की खेती देखकर कृषि पदाधिकारी गदगद हो गये. उन्होंने सब्जी की खेती की जमकर सराहना किया साथ ही किसानों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता दिया जाएगा एवं इसके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, किसान रवींद्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, ललन दास, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
किसानों ने टेस्ट के लिए उन्हें खीरा, करैला आदि सौगात के रूप में दिया. कृषि पदाधिकारी ने अब पटना के कृषि विशेषज्ञों को मोतीपुर में लहलहाती सब्जी की खेती का मुआयना कराने का आश्वासन दिया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
युवाओं को दी गई, आर्थिकि हल युवाओं को बल की जानकारी
बाल विवाह.. शिकायत पर 16 वर्षीय किशोरी की रुकी शादी निमंत्रण बंटने के बाद बारातियों के स्वागत की चल रही थी तैयारी.. खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय बनघुसरा में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
Leave a Comment: