बाल विवाह.. शिकायत पर 16 वर्षीय किशोरी की रुकी शादी निमंत्रण बंटने के बाद बारातियों के स्वागत की चल रही थी तैयारी.. खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य


बाल विवाह..

शिकायत पर 16 वर्षीय किशोरी की रुकी शादी

निमंत्रण बंटने के बाद बारातियों के स्वागत की चल रही थी तैयारी..
खागा संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य 

खागा तहसील के किशनपुर- थाना क्षेत्र के इटोलीपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के शादी की शिकायत पर बारात से 1 दिन पहले पहुंची टीम ने परिजनों को समझाते हुए किशोरी की शादी रुकवा दिया और 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद शादी करने की सलाह दी
      बुधवार चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर-1098 पर अज्ञात  द्वारा सूचना दी गई कि किशनपुर थाना क्षेत्र के इटोलीपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची का बाल विवाह हो रहा है जिसको तत्काल संज्ञान लेते हुए चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक अजय सिंह चौहान द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी और फतेहपुर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू फतेहपुर एवं महिला शक्ति केंद्र टीम के साथ थाना किशनपुर से पुलिस बल लेते हुए संबंधित गांव पहुंचकर बाल विवाह की जानकारी  नाबालिक बच्ची के परिजनों से ली जिसमें परिजनों द्वारा बताया गया कि कल 12 मई गुरुवार को इटावा जनपद से बेटी की बारात आनी है जिस नाबालिक बच्ची के उम्र के दस्तावेज मांगे गए जिस पर विद्यालय के अंक पत्र के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 16 वर्ष थी जिसमें टीम द्वारा परिजनों को काफी समझाया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है परंतु बच्ची के पिता व्यवस्था शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी रिश्तेदार आ चुके थे क्षेत्र में निमंत्रण बढ़ चुका था बारातियों के स्वागत के लिए मिठाई बन रही थी दहेज के लिए सामान दरवाजे पर रखा था परंतु ग्राम वासियों और ग्राम प्रधान के साथ फतेहपुर से पहुंची टीम द्वारा काफी समझाने पर बच्ची के पिता द्वारा लिखित शपथ पत्र दिया गया कि वह बच्ची की शादी 18 वर्ष के बाद ही करेंगे गुरुवार आने वाली बारात को रोक दिया जाएगा इस मौके पर चाइल्डलाइन जिला समन्वयक अजय सिंह चौहान उपनिरीक्षक अंसार अहमद विधि सह पर्यवेक्षाधिकारी धीरेंद्र अवस्थी महिला शक्ति केंद्र जिला समन्वयक सरिता भारती आरक्षी शिवपाल सिंह थाना किशनपुर से उपनिरीक्षक मोहम्मद ताज हसन एवं ग्राम प्रधान पति मोहम्मद सलीम व तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।