रिपोर्ट - अब तक वीर चैनल से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट ।  - नवागत एसडीएम रोशनी पाटीदार ने बुलाई बैठक । कंपनियों में लग रही आग बनी चिंता का विषय ।


रिपोर्ट - अब तक वीर चैनल से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट ।

 - नवागत एसडीएम रोशनी पाटीदार ने बुलाई बैठक ।

कंपनियों में लग रही आग बनी चिंता का विषय ।

स्थान - पीथमपुर ।

एंकर - औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में लगातार कम्पनियों में लग रही आग , चिंता का विषय बनी हुई है । इसी को देखते हुवे आज नवागत एसडीएम रोशनी पाटीदार ने कंपनी के कर्मचारी , बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की बैठक बुलाई , जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।
आपको बता दें पिछले एक माह में लगभग 6 कंपनियों में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन चिंचित है । बता दें पूर्व में रिस्टपिन सिंथेटिक कंपनी , तनिशि आर्गनो केमिकल फैक्ट्री सहित अन्य कम्पनियों में आग लग चुकी है ।
नवागत एसडीएम रोशनी पाटीदार ने प्रदूषण विभाग , बिजली विभाग , औद्योगिक संगठन और कम्पनियों के जिम्मेदार अधिकारी , पीथमपुर सीएसपी तरुणेंद्रसिंह बघेल सहित तीनो थानों के थाना प्रभारी की मौजूदगी में बैठक सम्पन्न हुई । एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि सभी कम्पनी और छोटे बड़े उद्योग फायर एनओसी का पालन करें साथ ही अग्नि समन यत्रों का उपयोग करें साथ ही स्टाफ को फायर सबंधित अभ्यास करवाये और जिस तरह से कंपनियों में आग की घटना सामने आई है उसको देखते हुवे डेढ़ लाख से दो लाख लीटर पानी इकठा करने की व्यवस्थाएं कंपनी में बनाये ताकि फायर ब्रिगेड आने तक कोई बड़ी जन हानि न हों । वहीँ मीटिंग में कई तरह के बिंदु सामने आए जिसमें कम्पनियों द्वारा प्रदूषण फैलाना ,कैमिकल छोड़ना ट्रैफिक जैसे प्रमुख बिंदु सामने आए , जिसमें बताया गया कि कम्पनियों द्वारा कैमिकल को नालियों के माध्यम से नदियों में छोड़ा जा रहा है जिससे अंग्रेड नदी का पानी दूषित हो रहा है और पानी मे रहने वाले जीव जंतुओं की मौत हो रही है साथ ही बगदून तालाब में लगभग 2000 हजार मछलियों की मौत दूषित पानी से हो चुकी है । वही इस पूरे मामले में प्रदूषण विभाग के चौधरी जी को उचित जांच करने के निर्देश दिये साथ ही जिन कम्पनियों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है उसके विरुद्ध जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन एसडीएम मेडम ने मौजूद सदस्यों को दिया है । पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है जिसे सीएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने दुरुस्त करने के लिए जल्द ही आश्वासन दिया है । इस दौरान तहसीलदार प्रताप सिंह अगास्या , सीएमओ मधु सक्सेना , राजेश मिश्रा , थाना प्रभारी तारेश सोनी , लोकेश सिंह भदौरिया , राजेंद्र सिंह भदौरिया , सहित बड़ी संख्या में सबन्धित विभाग के कर्मचारी और उद्योग विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे ।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।