शीतल जल हेतु लगवाया गया फ्रीजर कई महीनों से पड़ा खराब रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव फतेहपुर


शीतल जल हेतु लगवाया गया फ्रीजर कई महीनों से पड़ा खराब

रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव फतेहपुर

किशन मेहरोत्रा ने जताया व्यवस्था पर रोष और कसा समाजसेवियों समेत प्रशासन व अस्पताल कर्मचारियों पर तंज

जिला अस्पताल में शीतल जल हेतु लगवाया गया फ्रीजर कई महीनों से पड़ा खराब। पूर्व उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सहयोगियों के सहयोग से जिला अस्पताल के मदन मोहन नेत्र चिकित्सालय व पंचनामा हाउस के मध्य मरीजो ,तीमारदारो,शोकग्रस्त परिवारों व डाक्टर ,कर्मचारियों हेतु भीषण गर्मी से राहत हेतु शुद्ध शीतल पेय जल के लिए फ्रीजर का आवंटन किया था जिसका शुभारम्भ तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय सिंह द्वारा किया गया था। मध्य से अनेक बार किसी प्रकार की खराबी होने पर उनके प्रयासों द्वारा बनवाया जाता रहा। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जानकारी प्राप्त हुई कि महीनों से फ्रीजर खराब पड़ा है ऐसी भीषण गर्मी में राहत पहुचाने वाला फ्रीजर इतने बड़े अस्पताल इतने बड़े डाक्टर अनेकों समाजसेवियों के होते दम तोड़ता हुआ दिखाई दिया।शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगों की भी निगाह शायद उपरोक्त फ्रीजर पड़ नही पड़ी। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि शायद मुझे खुद प्रयास करना होगा,अगर मेरे पहले कोई इस फ्रीजर को बनवाता है तो मैं यह समझूंगा मानवता अभी भी जीवन्त है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।