युवाओं को दी गई, आर्थिकि हल युवाओं को बल की जानकारी 


 युवाओं को दी गई, आर्थिकि हल युवाओं को बल की जानकारी 


ताजपुर  /  समस्तीपुर  (  यूपी अब तक संवाददाता ) 12 मई  । डॉ.लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार बिहार सरकार के विदित   विकसित बिहार के 7 निश्चय योजना के तहत "आर्थिक हल युवाओं को बल" योजना अन्तर्गत तीनों योजनाओं क्रमशः बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रधानाचार्य डॉ.प्रभात रंजन कर्ण की अध्यक्षता में एक काउंसलिंग सह शिविर का आयोजन छात्रवृत्ति प्रभारी सह राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.हुस्न आरा के संयोजकत्व में किया गया।जिला निबंधन एवं परामर्श के अधिकारी कौशिक कुमार सिन्हा ए.एम.एस., विजय कुमार गुप्ता एस.डब्लू.ओ. एवं   राजू कुमार एस.डब्ल्यू.ओ. ने  छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लाभार्थी की उम्र 20 से 25 वर्ष होना चाहिए। यदि वे इंटरमीडिएट से आगे की पढाइ नहीं कर रहे है या किया हो को इस योजना के तहत 1000 रूपया दो वर्षों तक दिया जाता है। 
  बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वैसे छात्र जो स्नातक स्तर के पढाई कर रहे है को 1.5 लाख स्नातकोत्तर की पढाई के लिए एक लाख एवं अन्य तकनीकी पढाई के लिए 4 लाख तक के लोन बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराइ जा रही है।इसके लिए उम्रसीमा स्नातक के लिए 25 वर्ष एवं स्नातकोत्तर के लिए 30वर्ष अधिकतम है।कोर्स समाप्त  होने के एक वर्ष तक कोइ ब्याज नहीं देना है परंतु द्वितीय वर्ष से छात्राओं को 1% और छात्र 4 % साधारण सालाना ब्याज लगेगा।नियोजन नहीं होने तक ऋण वसूली स्थगित रहेगी परंतु नौकरी होने के पश्चात यह पैसा 60 से 84 किस्तों में वापसी लिया जाएगा। 
  कुशल युवा कार्यक्रम के तहत छात्रों को स्किल डेवलपमेंट का शिक्षा दिया जाता है जिसमें कम्प्यूटर और प्रोफेशनल स्किल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
  इन सभी के लिए आवश्यक दस्तावेजों  में महाविद्यालय द्वारा निर्गत बोनाफाइड सर्टीफिकेट, मैट्रिक इंटर का अंक पत्र,आधार कार्ड, अवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक,एक फोटो,माता या पिता के आधार कार्ड एवं फोटो की मूल एवं छाया प्रति के साथ जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र एफ.सी.आइ.गोदाम के नजदीक चांदनी चौक जितवारपुर समस्तीपुर में किसी भी कार्यालय दिवस के दिन संपर्क कर सकते है।
    इस शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सवाल पुछे साथ ही उक्त पदाधिकारी की बातों से संतुष्ट हुए।
    इस शिविर में निशिकांत जायसवाल,रजत शुभ्र दास, डॉ.उदय कुमार, डॉ.शहनाज आरा,आशीष कु.ठाकुर, अजीत कुमार, सौरभ कुमार, नितेश कुमार, मो.तबरेज आलम,रंधीर कुमार, आदि उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।