बड़ी बिल्डिंग में संचालित नर्सिंग होम के बाहर बोर्ड तक नहीं रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव फतेहपुर                                                                                             मौत का दूसरा नाम बेनाम नर्सिंग होम


बड़ी बिल्डिंग में संचालित नर्सिंग होम के बाहर बोर्ड तक नहीं

रिपोर्ट अमित कुमार श्रीवास्तव फतेहपुर
                                                                                            मौत का दूसरा नाम बेनाम नर्सिंग होम

फतेहपुर जिले में इलाज के नाम पर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नीम, हकीम के नाम से विख्यात कथित डॉक्टरों ने नर्सिंग होम के साथ-साथ क्लीनिक का जाल बिछा रखा है
 बताते चलें कि फतेहपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के पास ऐसा ही एक नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है जहां भवन के बाहर न कोई बोर्ड लगा है और ना ही कोई प्रशिक्षित डॉक्टरों का पैनल ।यहां भर्ती होने वाले मरीजों की जान केवल भगवान भरोसे है।                                                                                                                                                ऐसे में अधिकांश स्थानों के पास स्वास्थ्य विभाग का पंजीयन भी नहीं है ऐसे अस्पताल बड़े-बड़े आकर्षक भवनों में इलाज के नाम पर मरीजों व तीमारदारों की जेब पर डाका डाल रहे हैं तमाम ऐसे अस्पताल हैं जिनके बाहर बोर्ड तक नहीं लगा है जबकि नियमानुसार किसी भी अस्पताल के संचालन में अस्पताल का नाम रजिस्ट्रेशन नंबर और सबसे अहम बात अस्पताल में इलाज करने वाले विभिन्न रोगों के डॉक्टरों के नाम अंकित होने चाहिए इन चंद चीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजरअंदाज किए जाने से संचालकों के हौसले बुलंद हैं।आपको बता दें कि जिले में लंबे अरसे से बिना पंजीयन वाले अस्पतालों का संचालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है इन अस्पतालों में अक्सर मौत हो जाने पर मृतकों के परिजनों द्वारा जब हंगामा काटा जाता है तब विभाग हरकत में आता है लेकिन मामला शांत होते ही ऐसे मामले को रफा-दफा कर के संचालकों से मोटी रकम वसूलता है ऐसे ही कितने अस्पताल है जहां पर मरीजों की जान गई और उनके परिजनों को मोटी रकम देकर उनका मुंह बंद किया जाता हैँ
 बताते चलें कि अस्पतालों के नियमानुसार संचालन के लिए विभाग द्वारा नियम व शर्तें तय रहती हैं किसी भी नर्सिंग होम या अस्पताल के संचालन के लिए बड़ा भवन डॉक्टरों का पैनल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ अस्पताल परिसर में पार्किंग का होना आवश्यक है लेकिन पंजीकृत अस्पतालों में भी विभाग इन शर्तों के उल्लेख खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।