रास्ते में रोककर  पत्रकार को जान से मारने की धमकी,एसपी से शिकायत


रास्ते में रोककर  पत्रकार को जान से मारने की धमकी,एसपी से शिकायत

 *गोरखपुर मंडल ब्यूरो चीफ *रमन वर्मा* 
* 

महरजगंज:महराजगंज जिले में डाइनामाइट न्यूज़ के पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई है।इसकी शिकायत पत्रकार ने एसपी से की है।डाइनामाइट न्यूज़ के पत्रकार राहुल पांडे फरेंदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।राहुल को लगातार कई दिनों से ओंकार नाथ पांडे उर्फ बंटी पांडे पुत्र राम सुरेश पांडे द्वारा जान से मारने तथा देख लेने की धमकी दी जा रही थी।राहुल इस मामले को हमेशा अनदेखा कर दे रहे थे।लेकिन जब राहुल कल 10 मई को शाम लगभग 6:00 बजे अपने घर से चौराहे के तरफ जा रहे थे तब रास्ते में उन्हें रोककर गांव के ही ओंकार नाथ पांडे उर्फ बंटी पांडे ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारिता भुला देने व हमको और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।राहुल ने बताया कि मेरा  परिवार काफी दिनों से सदमे में है। अगर मेरे व मेरे परिवार के साथ कोई दुर्घटना घटती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी गांव के ही ओंकार नाथ पांडे उर्फ बंटी पांडे की होगी। राहुल ने इस घटना का प्रार्थना पत्र कोतवाली फरेंदा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया है।
वहीं पत्रकार साथियों ने मामले को लेकर कहा की पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना बहुत ही निंदनीय है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और पत्रकार के परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए I समाचार लिखे जाने तक कोतवाल फरेंदा ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।