ग्राम पंचायत सुमेर में 3 लोगों ने समूह में किया घपला अध्यक्ष लल्ली देवी पत्नी लखनलाल कोषाध्यक्ष
ग्राम पंचायत सुमेर में 3 लोगों ने समूह में किया घपला अध्यक्ष लल्ली देवी पत्नी लखनलाल कोषाध्यक्ष
संगोली पुर मढ़ैय्यन में ओवरलोडिंग व प्रतिबन्धित मशीनों से होने वाले खनन पर जिम्मदारों की आंखे बंद
जिला संवाददाता मो रईस अब तक टीवी
संगोली पुर मढ़ैय्यन में ओवरलोडिंग व प्रतिबन्धित मशीनों से होने वाले खनन पर जिम्मदारों की आंखे बंद
खागा। प्रदेश सरकार के द्वारा दिए जा रहे आदेशों निर्देशों के बाद भी किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित मौरंग खदान संगोली पुर मढ़ैय्यन में हर रोज ओवरलोडिंग व प्रतिबन्धित मशीनों से होने वाले खनन पर जिम्मदारों की आंख बंद है। सवाल उठता है कि दोषियों के खिलाफ आखिर क्यो कार्रवाई नही की जा रही है।
बतादें कि हर रोज नगर की सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड वाहनों को आखिर क्यों अनदेखा किया जा रहा है। ये एक बड़ा सवाल है। प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के होते हुए भी ओवरलोड ट्रकों का धड़ल्ले से चलना भी जिम्मदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। यह स्थिति तब हैं जब शासन की ओर से ओवरलोडिंग बंद कराने संबंधी कड़े निर्देश पूरे प्रदेश के लिए जारी है। शासन का जो काम था वह तो उसने कर दिया। पर अब ओवरलोड मौरंग का परिवहन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है तो ओवरलोडिंग पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है। तहसील क्षेत्र में भी स्थानीय कस्बा,विजयीपुर चौराहे सहित कई अन्य जगह दौड़ते ये ओवरलोड वाहन कभी भी कहीं भी किसी भी समय दुर्घटना घटित कर सकते हैं। फिर भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और ओवरलोडिंग पर अपनी आँख बंद किये हैं। जबकि इसी ओवरलोडिंग के चलते सड़कें चकनाचूर होकर कबाड़ बन गई। पिछले समय मे इन्ही ओवरलोड मौरग भरे वाहनों से कई दुर्घटनायें भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन व पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। वैसे तो पूरा अमला इसे रोकने के लिए दम्भ भरते खड़ा है। लेकिन ओवरलोड वाहनों का संचालन बदस्तूर जारी है। रोजाना ओवरलोड ट्रकों को बेखौफ दौड़ते देख ये कहना कतई गलत न होगा कि मौरम परिवहन करने वाले वाहन मालिकों को तो किसी का भय ही नहीं रह गया है। वहीं आए दिन ओवरलोड वाहनों से 'इंट्री' लिए जाने के आरोप भी कुछ पुलिस कर्मियों पर लगते रहे हैं। मजेदार बात तो यह है कि आम जनता कुछ जिम्मदारों को यह कहकर लानत देती दिखती है कि 'सब भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा हैं इसलिए तो ओवर लोड वाहन खूब दौड़ रहे हैं। पर फिर वही सवाल कि इस सब के बावजूद सिस्टम फिर भी चेत नही रहा आखिर क्यों
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ग्राम पंचायत सुमेर में 3 लोगों ने समूह में किया घपला अध्यक्ष लल्ली देवी पत्नी लखनलाल कोषाध्यक्ष
राज्य महिला आयोग की मदद से 02 नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह रूकवाया गया लखनऊ:
मातृ दिवस के अवसर पर अभिभावक माताओ को किया सम्मानित
Leave a Comment: