मातृ दिवस के अवसर पर अभिभावक माताओ को किया सम्मानित
मातृ दिवस के अवसर पर अभिभावक माताओ को किया सम्मानित
राज्य महिला आयोग की मदद से 02 नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह रूकवाया गया लखनऊ:
राज्य महिला आयोग की मदद से 02 नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह रूकवाया गया
लखनऊ:
सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि देवला ग्राम गुर्जर मोहल्ला सूरजपुर ग्रेटर नोयडा की 02 नाबालिग बच्चियों का विवाह उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के संज्ञान में आने के बाद जनपद के सम्बंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर प्रकरण पर तत्काल यथोचित कार्यवाही करते हुए बाल विवाह रूकवाया गया। दोनों बच्चियॉ अस्तर स्कूल ग्रेटर नोएडा में पढ़ती हैं। इन दोनों ने वहॉ पास ही रहने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता महिला को अपनी आप-बीती सुनाई। उस महिला ने विषय की गम्भीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग के संज्ञान में इस प्रकरण को भेजा।
इस पर आयोग ने तुरन्त संज्ञान लिया और सम्बंधित प्रशासन को त्वरित कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया गया। प्रशासन के सहयोग से उन दोनों बच्चियों का विवाह होने से रोक दिया गया व उनके पिता ने लिखित माफी मांगी।
सम्पर्क सूत्र- सुनील कुमार कनौजिया
शिव पूजन तिवारी/6ः10 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण
- श्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने जनपद आगरा के भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में जनता दर्शन के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से स्वयं आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को पूछा तथा आश्वस्त किया कि आपकी समस्या निस्तारण को हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा, जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें, जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा।
श्री मौर्य ने पत्रों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री प्रभु एन0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार को निर्देश दिया कि जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें, जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान सही और पारदर्शिता के साथ हो, जिससे किसी प्रकार की कोई पुनः शिकायत प्राप्त होने की सम्भावना न रहे। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण की समय-समय पर समीक्षा की जाये, जिससे यदि कहीं निस्तारण में विलम्ब होता है तो यह सुनिश्चित हो सके कि किस स्तर पर लापरवाही/उदासीनता बरती जा रही है, तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी एक ही समस्या के लिए बार-बार आवेदन न देना पड़े, इसलिए समस्या का निदान भी समयान्तर्गत किया जाये। उक्त के पश्चात् उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री रामलला वृद्धाश्रम, सिकन्दरा में आयोजित विश्व शान्ति उत्सव-2022 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव
शिव पूजन तिवारी/6ः10 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
एकेटीयू के छात्र आईआईआईटी पुणे में कर सकेंगे इंटर्नशिप
दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर किया गया साइन
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्र अब आईआईआईटी पुणे में इंटर्नशिप कर सकेंगे। फैकल्टीज का आदान-प्रदान भी होगा।एक दूसरे के सहयोग से प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। साथ ही स्किल डेवलपमेंट पर काम करेंगे। शुक्रवार को ऐसे ही कई और मुद्दों पर दोनों संस्थानों ने एमओयू साइन किया।
दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते के तहत आने वाले समय में एकेटीयू के छात्र आईआईआईटी पुणे में इंटर्नशिप कर सकेंगे। इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन तय मानकों पर किया जाएगा। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। मसलन, एकेटीयू के विशेषज्ञ नैनो तकनीकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य नये इंजीनियरिंग विषयों की जानकारी आईआईआईटी पुणे के छात्रों को देंगे। उसी तरह वहां के विशेषज्ञ शिक्षक एकेटीयू के छात्रों से अपना अनुभव साझा करेंगे। साथ ही दोनों संस्थानों के बीच स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी सहमति बनी है। इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर करार हुआ। वहीं, आईआईआईटी पुणे अपने यहां इंडस्ट्रीज से टाइअप करके पीजी लेवल पर एक ऐसे प्रोग्राम को चला रहा हैं जो उद्योगों की मांग के मुताबिक है। इसका पाठ्यक्रम भी औद्योगिक मांग के अनुसार तय किया गया है। जिसे करने के बाद छात्रों को सीधे रोजगार मिल जाता है। यह अपने आप में अलग तरह का प्रयोग है। एमओयू पर कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र और आईआईआईटी के निदेशक प्रो0 अनुपम शुक्ल ने साइन किये। कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते का फायदा छात्रों को मिलेगा। इस मौके पर एमएनआईटी प्रयागराज के प्रो0 आरएन तिवारी, आईईटी के कार्यवाहक निदेशक प्रो0 जेबी श्रीवास्तव, कुलसचिव श्री नंदलाल सिंह,प्रति कुलपति प्रो0 मनीष गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्पर्क सूत्र- धर्मवीर खरे
शिव पूजन तिवारी/6ः10 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मत्स्य विकास मंत्री ने गंगा को निर्मल बनाने व मत्स्य संरक्षण के लिए गंगा नदी में 40 हजार मछलियां प्रवाहित की
मत्स्य पालकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
मत्स्य पालन व मत्स्य सम्पदा और बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिकों के लिए सुझाव
प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय निषाद ने गंगा को निर्मल बनाने व मत्स्य संरक्षण के लिए आज अटल घाट, कानपुर गंगा नदी में 80 से 100 मिमी0 की 40 हजार मछलियों को प्रवाहित किया। गंगा नदी में मछलियों को प्रवाहित करते हुये उन्होंने कहा कि ये विभिन्न प्रकार की मछलियॉ गंगा में हानिकारक शैवाल को खाकर गंगा को स्वच्छ बनाने में मदद करेगी। इसी प्रकार रोहू, कतला, नैन प्रजातियों की मछलियॉ नदी के तल में जमा कचरे को साफ करती है और इसके साथ ही मत्स्य संपदा को बढाती है। पानी में इन मछलियो के प्रवाहित होने से गंगा में स्वच्छता के साथ मत्स्य संपदा में तेजी से बढोतरी होगी और गंगा को निर्मल बनाने में यह मछलियॉ कारगर होगी।
मत्स्य विकास मंत्री ने कहा कि मत्स्य संपदा में बढोतरी होने से मछुआ समुदाय के लोगो को मत्स्य पालन के साथ लाभ भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि रोहू मछली पानी के ऊपरी सतह सरफेस फीडर में मौजूद अशुद्धियो को खाती है, कतला मछली पानी के बीच की गन्दगी को खाकर नष्ट करती हैं तथा नैन मछली पानी की निचली सतह में रहकर गन्दगी को खत्म करती है और जो भी गैस कचरे आदि में दबी होती है उन्हें नष्ट करती है।
डॉ0 निषाद ने मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत मत्स्य पालको को निःशुल्क रुपये 05 लाख की धनराशि की दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी देते हुये कहा कि मत्स्य पालक इस योजना का लाभ प्राप्त करे। उन्होंने मत्स्य पालकों को जागरुक करते हुये कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करे और स्वास्थ्य, शिक्षा व अपने रोजगार पर विशेष ध्यान देकर जीवन स्तर को बेहतर बनाये। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को इस योजना से मत्स्य पालकों को लाभान्वित करने के लिये इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कैम्प लगाकर योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मत्स्य पालकों के हितो में संचालित योजनाओं की अधिक से अधिक मछुआ समुदाये के लोगों को जानकारी देते हुये समयबद्ध क्रियान्वन कराये जाने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात उन्होंने डीएवी कालेज में मत्स्य संपदा सेक्टर के डिप्लोमा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुये मत्स्य पालन सेक्टर को और उपयोगी बनाये जाने तथा वैज्ञानिकों से मत्स्य पालन व मत्स्य संपदा को और बेहतर तथा उपयुक्त बनाने के लिये सुझाव प्राप्त किये। जिससे की मत्स्य पालन को बढावा देने के साथ और अधिक लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम में उप निदेशक मत्स्य डा0 नरुलहक, सहायक निदेशक मत्स्य श्री एन0के0 अग्रवाल, नमामि गंगे के सचिव, प्रभागी वन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पर्क सूत्र- निधि वर्मा
शिव पूजन तिवारी/6ः10 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
जनपद प्रतापगढ़ की आबकारी, एसओजी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा से भरा ट्रक किया गया बरामद
श्री सेंथिल पांडियन सी., आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस, आबकारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम द्वारा पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर किये जा रहे रोड चेकिंग के दौरान दिनांक 06.05.2022 को जनपद प्रतापगढ़ की आबकारी, एसओजी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर ताला मोड़ के पास एक अदद एलपी ट्रक के साथ एक वाहन चालक को भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह यह ट्रक पंजाब से अरूणांचल प्रदेश को लेकर जा रहा था। उसके मालिक जिसका नाम सैन्की उर्फ अमन नि0 डेरावसी, थाना डेरावसी, जिला मोहाली, पंजाब है, के निर्देश पर सम्भवतरू कुछ मदिरा की पेटियों की खेप प्रतापगढ़ जनपद में उतारकर ढकवा के रास्ते जौनपुर होते हुए अरूणांचल प्रदेश जाना था। अवैध शराब के परिवहन में संलिप्त बरामद ट्रक का पंजीयन संख्या एच.आर.-62-4670 अंकित था, जो कि फर्जी पाया गया। ट्रक के चेचिस नम्बर को गूगल ऐप के माध्यम से पता लगाने पर वास्तविक वाहन पंजीयन संख्या एच.आर.66-8038 पया गया। उक्त के सम्बन्ध में संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त भारत सिंह उर्फ भरत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, नि0 फतेहगढ़ थाना पंजोखरा, जनपद अम्बाला, हरियाणा के विरूद्ध थाना-कन्धई, जनपद प्रतापगढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 तथा आई0पी0सी0 की धारा 419/465 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही के दौरान ट्रक से बरामद मदिरा में 235 पेटी अवैध विदेशी मदिरा ब्रांड नाम पार्टी स्पेशल फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश (प्रत्येक धारिता 750 मि0ली0), 480 पेटी अवैध विदेशी मदिरा ब्रांड नाम पार्टी स्पेशल फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश (प्रत्येक धारिता 375 मि0ली0), 245 पेटी अवैध विदेशी मदिरा ब्रांड नाम पार्टी स्पेशल फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश (प्रत्येक धारिता 180 मि0ली0) कुल 960 पेटी अवैध शराब, ब्रांड नाम पार्टी स्पेशल, फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश पायी गयी।
कार्यवाही में श्री आनंद शुक्ला, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र पट्टी, प्रतापगढ़, आबकारी सिपाही श्री राकेश कुमार, श्री मनोज कुमार तथा एसओजी प्रभारी श्री सुनील यादव, एसओ कंधई श्री सत्येंद्र सिंह मय स्टाफ सम्मिलित रहें।
सम्पर्क सूत्र-संध्या कुरील
शिव पूजन तिवारी/6ः10 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
हज यात्री 10 मई तक अपने प्रपत्र एवं धनराशि जमा कर सकेंगे
हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने अपने पत्र दिनांक 06 मई, 2022 में घोशणा की है कि हज-2022 के लिए चयनित हज यात्रियों को अग्रिम किस्त की धनराषि रु 81,000/- (रुपए इक्यासी हज़ार), मूल अन्तर्राश्ट्रीय पासपोर्ट, हज आवेदन फार्म की डाउनलोड प्रति, घोशणा पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाण पत्र राज्य हज समिति में जमा करने की अन्तिम तिथि 06 मई, 2022 से बढ़ाकर 10 मई, 2022 कर दी गई है।
चयनित हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वह अन्तिम तिथि 10 मई, 2022 से पूर्व निर्धारित धनराषि की रसीद व अन्य प्रपत्र उत्तर प्रदेष राज्य हज समिति, 10 ए विधान सभा मार्ग, लखनऊ में जमा अवष्य जमा कर दें।
सम्पर्क सूत्र-निधि वर्मा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मातृ दिवस के अवसर पर अभिभावक माताओ को किया सम्मानित
मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल माह में कुल रूपये 12,854.10 करोड़ का राजस्व प्राप्त
माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह
Leave a Comment: