प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व सुभाष मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर गाँधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन
प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व सुभाष मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर गाँधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन
माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह
माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आहूत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा वहाॅ पर उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की समस्या का निराकरण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग और जिला पूर्ति विभाग, अधिशाषी अभियन्ता बाढ़, खण्ड विकास अधिकारी हैदरगढ़, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हैदरगढ़, अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास, पशु चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि प्रकरण प्रस्तुत हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रार्थना पत्रों के अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तहसीलदार हैदरगढ़ को फटकार लगाते हुए पुनः गलती न दोहराने के लिए सचेत किया। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र है, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 266 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 174 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 27 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 21 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 44 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी हैदरगढ़, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, तहसीलदार हैदरगढ़, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व सुभाष मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर गाँधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन
नाली, नालों के अतिक्रमण तत्काल हटवायें और बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करें
Leave a Comment: