मातृ शक्ति का बढ़ाया मान किया सम्मान
मातृ शक्ति का बढ़ाया मान किया सम्मान
प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व सुभाष मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर गाँधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन
बाराबंकी। प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व
सुभाष मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर गाँधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन
किया गया। विगत वर्ष कोरोना महामारी में उनका निधन हो गया था। रविवार को
स्व सुभाष मिश्र को याद करते गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि सुभाष
मिश्रा की पहचान प्रखर लेखनी और सौम्य व्यक्तित्व था। वह एक संघर्षशील,
ईमानदार और संजीदा पत्रकार रहे। उन्होंने पत्रकारिता से समाज को आइना
दिखाने का काम किया। उनकी कमी हमेशा भारतीय पत्रकारिता जगत को खलेगी।
शर्मा ने स्व सुभाष मिश्र को पत्रकारिता जगत की अनूठी पहचान बताते हुए
निर्भीक पत्रकारिता को हमेशा याद किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा
कि सुभाष मिश्र का व्यक्तित्व इतना विशाल था कि उनको शब्दों में समेटना
संभव नहीं है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ साथ समाज हित में भी कई कार्य
किए। स्व. मिश्र गांधी विचार और समाजवादी आंदोलन से काफी प्रभावित थे। वह
भारत पाकिस्तान बांग्लादेश का महासंघ बनाओ के मार्गदर्शक भी थे।
पर्यावरणविद् सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि सुभाष मिश्रा फुटबाल के
बेहतरीन खिलाड़ी थे। वह प्रकृति प्रेमी भी थे। खेल को प्रोत्साहित करने के
लिए महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया जिसके वह संस्थापक
सदस्य थे।
हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद ने कहा कि स्व.
सुभाष मिश्रा ने पत्रकारिता के मानदंड को अपनी शर्तों पर स्थापित किया।
राजनेताओं से करीबी रिश्ते भी उनकी लेखनी को प्रभावित नहीं कर सके। यह
उनकी ही काबिलियत थी कि उनकी तीखी से तीखी टिप्पणी के बावजूद उनके
राजनीतिक रिश्तों पर कभी आंच नहीं आई। व्यक्तिगत रूप से उनके किसी से
संबंध खराब नहीं हुए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान
वर्मा, पी.के सिंह, अतीकुर्रहमान, धनंजय शर्मा, उमानाथ यादव, संतोष
शुक्ला, अदीब इकबाल, वेद प्रकाश यादव, नीरज दूबे, साकेत मौर्या, मनीष
सिंह ने स्वर्गीय सुभाष मिश्र के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भावभीनी
श्रद्धांजलि अर्पित की।
जारी कर्ता
पाटेश्वरी प्रसाद
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
नाली, नालों के अतिक्रमण तत्काल हटवायें और बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करें
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में जनपद बाराबंकी में विकास कार्यों की समीक्षा,
Leave a Comment: