संतो व शिष्यों की उपस्थिति में महंत बाबा रामसेवक दास एवं महंत बाबा लालता दास जी महाराज ने किया राजतिलक
संतो व शिष्यों की उपस्थिति में महंत बाबा रामसेवक दास एवं महंत बाबा लालता दास जी महाराज ने किया राजतिलक
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में जनपद बाराबंकी में विकास कार्यों की समीक्षा,
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में जनपद बाराबंकी में विकास कार्यों की समीक्षा, अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा, महिला संबंधी अपराधों/पास्को एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत मामलों में विवेचना तथा अभियोजन की प्रगति, अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधों के क्रम में पंजीकृत मामलों की विवेचना तथा अभियोजन की प्रगति एवं गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत चिन्हित अपराधी/माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गयी। राज्यमंत्री ने मलिन बस्ती गांधी नगर में साफ-सफाई की स्थिति देखी, साथ ही उन्होंने कहा कि साफ-सफाई निरंतर बने रहने से बीमारियों से बचा जा सकता है। बैठक के दौरान घरौनी योजना, आईजीआरएस पोर्टल, निर्माण परियोजनाएं, कानून व्यवस्था, सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान बताया गया कि नगर पालिका सीमान्तर्गत स्थिति आफीसर्स क्लब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था, आफिसर्स क्लब के सौन्दर्यीकरण तथा क्लब के अन्दर एक बड़े हाल का निर्माण कराया गया है। संवासियों को सुगमता पूर्वक आवासित कराने के दृष्टिगत सम्प्रेक्षण गृह को नये भवन में स्थानान्तरित कर आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। शहरी भूमिहीन, आवास-हीन एवं गरीब व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आवासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। विनियमित क्षेत्र, चौराहे का सौन्दर्यीकरण/ यातायात/जलभराव से निजात, प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्रगति विवरण, पंचायतीराज विभाग के सामुदायिक शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, गेहूं क्रय की प्रगति विवरण, जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्त सन्दर्भो का विवरण पर बैठक के दौरान चर्चा की। बैठक के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि आंशिक विलुपत प्राय कल्याणी नदी को जल संरक्षण के दृष्टिगत मनरेगा योजना के अन्तर्गत खुदाई कार्य कराकर मानव दिवसों का सृजन किया गया है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम पंचायत पवैयाबाद में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिचौलियों को खत्म करना जरूरी है। जनता योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त करें। उन्होने कहा कि किसी भी कल्याणकारी योजना से पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाये। सभी पात्र व्यक्ति को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहिए। जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाना अधिकारियों का दायित्व होना चाहिए। अधिकारी स्वयं जमीनी स्तर पर शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए अपील की। बच्चों की ड्रेस के लिए सरकार पैसे दे देती है आप सभी बच्चों की ड्रेस गुणवत्ता वाली बनवाये।खराब ड्रेस पहन कर बच्चों में हीनता आती है। राज्यमंत्री ने चौपाल के दौरान ग्राम वासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि पात्र है और योजना से वंचित है तो वह ब्लाक स्तर या मुख्यालय स्तर पर जानकारी लेकर उस योजना से आच्छादित हो सकता है। जिस प्रकार हम सभी निजी सम्पत्ति का संरक्षण करते है, ठीक उसी प्रकार से सरकारी सम्पत्ति का भी संरक्षण करें। ज़न चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी।
मंत्री श्री प्रजापति ने जनपद बाराबंकी में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड देवा में मउजानीपुर ग्राम पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यह परियोजना वर्ष 2021-22 में स्वीकृत हुई है, यह योजना सौर ऊर्जा से संचालित की जायेगी। योजना की तकनीकी स्वीकृत विभाग द्वारा एवं वित्तीय स्वीकृत के पश्चात धनावंटन केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है।
मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी चिकित्सक उपस्थित पाए गए तथा साफ-सफाई भी अनुकूल पाई गई इस दौरान माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोत्तम सेवा है। सभी चिकित्सक पूरे मनोयोग से अपना कार्य करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
संतो व शिष्यों की उपस्थिति में महंत बाबा रामसेवक दास एवं महंत बाबा लालता दास जी महाराज ने किया राजतिलक
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के वरिष्ठ सहायक श्री दीपक कुमार उपाध्याय तत्काल प्रभाव से निलम्बित कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर हुई कार्यवाही
कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कायाकल्प
Leave a Comment: