उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के वरिष्ठ सहायक श्री दीपक कुमार उपाध्याय तत्काल प्रभाव से निलम्बित कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर हुई कार्यवाही


 

  पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर पात्र दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न श्रेणी के
राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये
आगामी 15 जुलाई, 2022 तक कर सकते हैं आवदेन
                                                   लखनऊ  09 मई, 2022

‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवदेन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक व्यक्तियों व संस्थाओं के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन जिलाधिकारी की संस्तुति से आगामी 15 जुलाई, 2022 तक निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कक्ष संख्या-1010, दसम् तल, इन्दिरा भवन, अशोक मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ में प्राप्त किये जायेंगे।
यह जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक, श्री सत्य प्रकाश पटेल ने देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों एवं निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं एवं उनके सेवायोजकों से विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली को प्रेषित किये जाने हेतु आमंत्रित किये जाते हैं।
सम्पर्क सूत्र- सरिता वर्मा
कमलेश कुमारी/02ः15च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद












     पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

प्रदेश में अब तक 2.02 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूँ खरीद
किसानों को किया गया 348.597 करोड़ रूपये का भुगतान
लखनऊ  09 मई, 2022

 प्रदेश सरकार द्वारा रबी खरीद वर्ष 2022-23 के तहत प्रदेश में खोले गए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 202560.55 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है। इस योजना से 52339 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा इसके एवज में किसानों को 348.597 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
 खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 11529.49 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद हुई है। गेहूँ खरीद केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।
सम्पर्क सूत्र- सरिता वर्मा
कमलेश कुमारी/03ः15च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद













     पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष से उत्तराखंड की स्पीकर ने
शिष्टाचार भेंट की


लखनऊ  09 मई, 2022

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूऱी भूषण ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कार्यालय कक्ष विधान भवन में पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंटकर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी ऋतु खंडूरी भूषण का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र व मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री महाना ने उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष  ऋतु खंडूरी भूषण को उत्तर प्रदेश  विधान भवन स्थित सभा मंडप को दिखाते हुए सदस्यों की संख्या ई- विधानसभा के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे एवं उत्तराखंड उत्तर प्रदेश विधानसभा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री सतीशमहाना जी  से उनके कार्यालय कक्ष विधान भवन में  प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री महाना ने उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य से उ0प्र0 विधान भवन स्थित सभा मण्डप को दिखाते हुए सदस्यों की संख्या एवं ई-विधानसभा के बारे में भी चर्चा की।  
सम्पर्क सूत्र- जयेन्द्र कुमार
कमलेश कुमारी/03ः40च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद












     पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

प्रदेश के 26 जनपदों में अनिवार्य हॉलमार्किंग व्यवस्था आगामी 01 जून से लागू
लखनऊ  09 मई, 2022

देश के 256 जिलों में दिनांक 23 जून 2021 अनिर्वार्य हॉलमार्किंग के सफल कार्यान्वयन होने के पश्चात, जिसमें प्रतिदिन 03 लाख से अधिक सोने की वस्तुओं पर एचयूआईडी के साथ हॉलमार्क लगाया जा रहा है, सरकार द्वारा सोने के आभूषण एवं सोने की कलाकृतियों की हॉलमार्किंग (संशोधन) आदेश, 2022 दिनांक 04 अप्रैल, 2022 के माध्यम से अनिवार्य हॉलमार्किंग के दूसरे चरण को लागू करने के लिए अधिसूचित किया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के नियंत्रक विधिक माप विज्ञान श्री मार्कण्डेय शाही द्वारा उपलब्ध करायी गयी है।
अनिवार्य हॉलमार्किंग के इस दूसरे चरण में सोने के आभूषणों/कलाकृतियों के जैसा भारतीय मानक आईएस 1417 में उल्लेख किया गया है, के अनुसार अतिरिक्त तीन कैरट अर्थात् 20, 23 और 24 कैरेट शामिल होंगे और अनिवार्य हॉलमार्किंग व्यवस्था के तहत 23 नए ऐसे जिलों (जहॉ अनिवार्य हॉलमार्किंग आदेश के पहले चरण के कार्यान्वयन के बाद एएचसी की स्थापना की गई है) को शामिल किया जायेगा। इन जिलों की सूची बीआईएस की वेबसाइट ूूूण्इपेण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।
श्री शाही ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के साथ-साथ 07 और नए जिले जुड़ने के पश्चात कुल 26 जिलों में अनिवार्य हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू हो जायेगी। नए जिलों में अनिवार्य हॉलमार्किंग व्यवस्था 01 जून 2022 से लागू हो जायेगी।
बीआईएस ने एक सामान्य उपभोक्त को बीआईएस से मान्यता प्राप्त किसी भी एसेंईग एण्ड हॉलमार्किग केन्द्र (एएचसी) में अपने बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता की जांच कराने की अनुमति देने का प्रावधान किया हैं।
यह एएचसी प्राथमिकता के आाधार पर सामान्य उपभोक्ताओं के सोने के आभूषणों का परीक्षण करेगा और उपभेक्ता को परीक्षण रिपोर्ट प्रदान करेगा। उपभेक्ता को जारी की गई यह परीक्षण रिपोर्ट उपभोक्ता को उनके आभूषणों की शुद्धता के बारे में आश्वस्त करेगी और यदि उपभोक्ता अपने पास रखे आभूषणों को बेचना चाहता है, तो यह उपयोगी भी होगी।
सोने के आभूषणों की 04 वस्तुओं तक का परीक्षण शुल्क 200 रूपये है। 05 इससे अधिक वस्तुओं के लिए यह शुल्क 45 रूपये प्रति वस्तु हैं।
उपभोक्ता के सोने के आभूषणों के परीक्षण पर विस्तृत दिशा-निर्देश और मान्यता प्राप्त ऐसेइंग एवं हॉलमार्किंग केन्द्रों की सूची बीआईएस वेबसाइट ूूूण्इपेण्हवअण्पद के होम पेज पर उपलब्ध हैं। उन्होने ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा खरीदे गए एचयूआईडी नम्बर वाले हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की प्रामाणिकता और शुद्धता को बीआईएस केयर ऐप में ‘वेरीफाई एचयूआईडी‘ का उपयोग करके भी सत्यापित किया जा सकता है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। श्री शाही ने बताया कि अनिवार्य हॉलमार्किंग व्यवस्था के अन्तर्गत आने वाले नए जिलों की सूची संलग्न हैं।
अनिवार्य हॉलमार्किंग के अन्तर्गत आने वाले जिलों की सूची
पूर्व में अनिवार्य हॉलमार्किंगव्यवस्था के अन्तर्गत आने वाले जिले नए अनिवार्य हॉलमार्किंग व्यवस्था के अन्तर्गत आने वाले जिले
आगरा
प्रयागराज
बरेली
बदायूं
देवरिया
गाजियाबाद
गोरखपुर
जौनपुर जिला
झांसी
मथुरा
कानपुर नगर
लखनऊ
मेरठ
मुरादाबाद
मुजफ्फरनगर
गौतम बुद्ध नगर
सहारनपुर
शाहजहांपुर
वाराणसी
आजमगढ
भदोही
बलिया
बाराबंकी
प्रतापगढ
मिर्जापुर
      औरैया

सम्पर्क सूत्र-रेहान अब्बास
कमलेश कुमारी/04ः40च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद


    पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण
- श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ  09 मई, 2022

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से स्वयं आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को पूछा तथा आश्वस्त किया कि आपकी समस्या निस्तारण को, हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा, जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें, जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा।
श्री मौर्य ने पत्रों का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें, जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान सही और पारदर्शिता के साथ हो, जिससे किसी प्रकार की कोई पुनः शिकायत प्राप्त होने की सम्भावना न रहे। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण की समय-समय पर समीक्षा की जाये, जिससे यदि कहीं निस्तारण में विलम्ब होता है ,तो यह सुनिश्चित हो सके कि किस स्तर पर लापरवाही/उदासीनता बरती जा रही है, तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी को भी एक ही समस्या के लिए बार-बार आवेदन न देना पड़े, इसलिए समस्या का निदान भी समयान्तर्गत किया जाये।
जनता दर्शन में रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, आजमगढ़, कानपुर नगर, मथुरा, प्रयागराज, बरेली, लखीमपुर, औरैया, इटावा, बलरामपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद, मैनपुरी, बलिया, मेरठ, अमरोहा कुशीनगर, उन्नाव, हरदोई,देवरिया कासगंज सहित लगभग 3 दर्जन जिलों से आये  सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कई मामलों में उपमुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध मे वार्ता भी की।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव
कमलेश कुमारी/04ः20च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद







    पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

राणा प्रताप का साहस और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा
- श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ  09 मई, 2022

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राणा प्रताप का जीवन ,उनका साहस और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा ।श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज महाराणा प्रताप की जयंती पर अपने कैंप कार्यालय पर राणा प्रताप की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित  किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की आइए! हम उस योद्धा को नमन करें ,जिसने अपने देश से प्यार करने और अपने देश के सम्मान के लिए संघर्ष करने का काम किया। राणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणाप्रद रहेगा।
कहा कि आज का दिन राष्ट्र के प्रति सबसे प्रेरक नायक को समर्पित दिन है ,जिन्होंने राष्ट्र के प्रति प्रेम को सबसे खास तरीके से परिभाषित किया ।हम सबको ऐसा ही देश बनाए रखना है ,जिसकी कामना महाराणा प्रताप ने की थी ।
 श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राणा प्रताप अपने साहस व पराक्रम के लिए बेहद प्रसिद्ध थे। उनकी जीवन गाथा, साहस और स्वाभिमान और उनके पराक्रम को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य का गौरव और आत्मसम्मान उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है और यह सीख राणा प्रताप के जीवन से मिलती है।

सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव
कमलेश कुमारी/05ः15च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद




 
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

खेल विभाग की बैठक 10 मई को
                                                                                                   लखनऊ, 09 मई 2022

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में दिनॉक 10 मई 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे के0डी0ंिसंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग की बैठक आहूत की गई है, जिसमें खेल विभाग के समस्त उपनिदेशक, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मुख्यालय के अधिकारी सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।
सम्पर्क सूत्र- महेन्द्र कुमार


शिव पूजन तिवारी/2ः10 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
 
 
 
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के वरिष्ठ सहायक श्री दीपक कुमार उपाध्याय तत्काल प्रभाव से निलम्बित

कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर हुई कार्यवाही

लखनऊ: 09 मई, 2022

प्रदेश सरकार ने निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उ0प्र0 के वरिष्ठ सहायक श्री दीपक कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री उपाध्याय के खिलाफ राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर यह कार्यवाही की गई है।
निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री आर0के0 तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री दीपक कुमार उपाध्याय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के स्थापना-4, अनुभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। श्री उपाध्याय मनमाने रूप से कार्यालय आते थे और बिना कार्यालय उपस्थित हुए ही अनियमित रूप से वेतन ग्रहण करते थे। बार-बार उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करते और उन्हें गुमराह करते, बिना प्रार्थना पत्र दिये ही स्वेच्छा से अवकाश पर जाना तथा विभागाध्यक्ष के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर उद्दण्डता प्रदर्शित करना आदि मामलों में दोषी पाये गये हैं, साथ ही उ0प्र0 सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 का भी उल्लंघन के दोषी पाये गये हैं, जिसके कारण यह कार्यवाही की गई है।
सम्पर्क सूत्र: अजय द्विवेदी


राघवेन्द्र ध् 05रू50  च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
 
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

सहकारिता विभाग द्वारा अब तक 33,021 किसानों से 1,28,189.699 मी0 टन गेहूँ की हुई खरीद

लखनऊ: 09 मई, 2022

      मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश के समस्त जिलों में सहकारिता विभाग द्वारा खोले गये क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ क्रय किया जा रहा है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने बताया है कि प्रदेश में सहकारिता विभाग के खुले 4458 क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारियों द्वारा गेहूँ खरीद की जा रही है। सभी केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिए छांव, पीने के लिए पानी, छनाई के लिए छलना, बोरे आदि समस्त व्यवस्थायें की गई हैं। किसी भी केन्द्र पर किसान भाईयों को कोई समस्या नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने किसान भाईयों से अपील की है कि वे अपना गेहूँ क्रय केन्द्रों पर ही बेचें जिससे उन्हें उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में किसानों से गेहूँ क्रय करें। किसी भी केन्द्र से शिकायत मिली तो संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश में अब तक सहकारिता विभाग द्वारा 33,021 किसानों से 1,28,189.699 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया, जिसमें रु0 19731.11 लाख का भुगतान किया जा चुका है।
सम्पर्क सूत्र- सुनील कुमार कनौजिया

राघवेन्द्र/02ः50 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
 


लेख
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहभागी है
’’उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना’’

लखनऊ: 09 मई, 2022

मानव जीवन में विभिन्न अवस्थायें होती हैं बाल्यावस्था तथा यौवन के बीच की अवस्था होने के कारण किशोरावस्था नारी के मानसिक, भावनात्मक तथा मनोवैज्ञानिक विकास की दृष्टि से अत्यन्त परिवर्तनशील होती है। इसीलिए किशोरावस्था नारी के जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण अवस्था मानी गई है। ऐसी स्थिति में मानव संसाधन विकास के उद्देश्य से चलाई जा रही विकासपरक योजनाओं, कार्यक्रमों में किशोरियों को स्थान देना जरूरी है। किशोरियों में आत्मविश्वास, उत्साह एवं आत्मगौरव की भावना में वृद्धि करने के उद्देश्य से उनके पौषाणिक, शैक्षिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार योजनाएं चलाकर उनका विकास कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की गरीब परिवार की बालिकाएं, स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं के लिए ‘‘उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना (एसएजी)’’ लागू की है। इस योजनान्तर्गत उन्हें जीवन कौशल, शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा, सामाजिक-कानूनी मुद्दों तथा मौजूदा सार्वजनिक सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करते हुए उनका जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है।
प्रदेश में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजनान्तर्गत 06 माह से 06 वर्ष की आयु तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश के समस्त जिलों में कुल 897 परियोजनाओं के 167499 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 22290 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इन्ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ‘‘उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजना लागू कर उ0प्र0 की चिन्हित 05 लाख से अधिक किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक अनुपूरक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो रहा है।
उत्तर प्रदेश किशोरी बालिका योजनान्तर्गत 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली बालिकाओं को पोषण आहार के रूप में मोटा अनाज बाजरा, कोदो, रागी, मक्का गेहूं आदि काला चना, अरहर दाल और देशी घी दिया जा रहा है। यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में संचालित है। वहीं प्रदेश के जिलों में मीठा व नमकीन दलिया के अलावा लड्डू प्रीमिक्स हर माह दिये जा रहे हैं। इसके अलावा आयरन, कैल्सियम व फोलिक एसिड, विटामिन सी आदि की गोलियां भी दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ‘‘डोर-टू-डोर’’ ड्राई राशन यथा गेहूं, चावल, दाल, चना, देशी घी एवं स्किल्ड मिल्क पाउडर आदि चिन्हित पात्र किशोरियों को उपलब्ध कराया गया। प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों से बालिकाओं को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रदेश में भारत सरकार के निर्देश के क्रम में चतुर्थ पोषण पखवाड़ा अभियान 21 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक चलाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में स्वस्थ बच्चों की पहचान एवं प्रोत्साहन स्वरूप उत्सव का आयोजन, स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारम्परिक प्रथाओं के एकीकरण पर केन्द्रित गतिविधियों का आयोजन करते हुए पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया गया जिसमें जन आन्दोलन और सामुदायिक प्रोत्साहन के द्वारा बच्चों, महिलाओं, बालिकाओं के स्वस्थ्यता पर बल दिया गया है। प्रदेश में चलाये गये पोषण अभियान के अंतर्गत लैंगिक संवेदनशीलता और जल प्रबन्धन, एनीमिया प्रबन्धन व रोकथाम तथा जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चों के लिए पारम्परिक भोजन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया है। प्रदेश सरकार की इस योजना से स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकायें लाभान्वित हो रही है।

सम्पर्क सूत्र: के0एल0 चौधरी (से0नि0 उप निदेशक)




राघवेन्द्रध् 02रू10  च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज: 0522 2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522 2239132 33 34 35 एक्सटेंशन: 223 224 225
फैक्स नं0: 0522 2237230 0522 2239586 ई-मेल: नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट  रू पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।