माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह
माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह
मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल माह में कुल रूपये 12,854.10 करोड़ का राजस्व प्राप्त
प्रिय महोदय,
माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ में दिनांक 08.05.2022 को अपरान्ह् 04:00 बजे अधिवक्तागणों के मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति एल0 नागेश्वर राव, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश बिन्दल द्वारा किया जायेगा।
कृपया कार्यक्रम के कवरेज हेतु सम्मानित समाचार पत्र/न्यूज चैनल के प्रेस प्रतिनिधि एवं फोटोग्राफर सादर आमंत्रित हैं।
भवदीय,
(उपेन्द्र कुमार)
6306959511
सेवा में,
समस्त समाचार सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख/
इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया, दूरदर्शन/
आकाशवाणी।
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल
माह में कुल रूपये 12,854.10 करोड़ का राजस्व प्राप्त
अप्रैल, 2021 के सापेक्ष अप्रैल, 2022 में रू० 1657.61 करोड़
अधिक राजस्व प्राप्त हुआ
प्रदेश में डीजल एवं पेट्रोल पर लागू राज्य कर देश के अन्य
बड़े राज्यों की तुलना में कम
-श्री सुरेश कुमार खन्ना
लखनऊ: 07 मई, 2022
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल माह में कुल रूपये 12,854.10 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2021-22 के अप्रैल माह में रूपये 11,196.49 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार अप्रैल, 2021 की तुलना में अप्रैल, 2022 में रू० 1657.61 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अप्रैल 2022 में कुल रू० 5894.56 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष अप्रैल 2021 के माह में प्राप्ति रू0 5157.11 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2022 में रू0 956.63 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अप्रैल, 2021 में प्राप्ति रू0 826.53 करोड़ थी। आबकारी के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2022 में कुल रू0 3153.32 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अप्रैल, 2021 में प्राप्ति रू० 3240.77 करोड़ थी।
श्री खन्ना ने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 1911.23 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह अप्रैल, 2021 में प्राप्ति रू0 1218.39 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2022 की राजस्व प्राप्ति रू0 734.89 करोड़ है। जबकि गत वर्ष माह अप्रैल, 2021 में प्राप्ति रू० 553.95 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2022 में प्राप्ति रू0 203:47 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह अप्रैल 2021 में प्राप्ति रू0 199.74 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में डीजल एवं पेट्रोल पर लागू राज्य कर देश के अन्य बड़े राज्यों की तुलना में कम है। उन्होंने बताया कि कल दिनांक 06 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश में डीजल पर लगने वाला राज्य कर 13.79 रूपये/ली0 के साथ डीजल का उपभोक्ता मूल्य 96.81 रूपये/ली0 है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में डीजल पर लागू राज्य कर 17.79 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 100.91 रूपये/ली0, छत्तीसगढ़ में 19.62 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 102.84 रूपये/ली0, झारखंड में 18.81 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 102.00 रूपये/ली0, महाराष्ट्र 22.26 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 104.75 रूपये/ली0, पश्चिम बंगाल 16.53 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 99.81 रूपये/ली0, उड़ीसा में 19.35 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 102.22 रूपये/ली0, तमिलनाडु में 18.44 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 100.92 रूपये/ली0, आंध्र प्रदेश में 23.01 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 106.18 रूपये/ली0 तथा तेलांगाना में 21.94 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 105.47 रूपये/ली0 है।
श्री खन्ना ने बताया कि कल दिनांक 06 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर लागू राज्य कर 16.49 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 105.23 रूपये/ली0 है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पेट्रोल पर लगने वाला राज्य कर 29.10 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 118.01 रूपये/ली0, छत्तीसगढ़ 22.49 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 111.45 रूपये/ली0, झारखंड में 19.78 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 108.69 रूपये/ली0, महाराष्ट्र में 32.16 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 120.50 रूपये/ली0, पश्चिम बंगाल में 25.74 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 115.10 रूपये/ली0, उड़ीसा में 23.83 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 112.48 रूपये/ली0, तमिलनाडु में 22.54 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 110.83 रूपये/ली0, आंध्रप्रदेश में 31.51 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 120.57 रूपये/ली0 तथा तेलांगाना में 30.18 रूपये/ली0 के साथ उपभोक्ता मूल्य 119.47 रूपये/ली0 है।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मण्डलीय समीक्षा के अन्तर्गत लखनऊ मण्डल के जनपद लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव का दौरा कर कानून व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा उनके द्वारा की गयी। दौरे के दौरान उनके साथ अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री श्री दानिस अजाद अंसारी व दिव्यांग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक भी उपस्थित थे। मंत्रियों द्वारा कल दिनांक 08 मई, 2022 को जनपद हरदोई का निरीक्षण कर वहां की कानून व्यवस्था एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षा की जायेगी। मण्डलीय समीक्षा के दौरान जनपदों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया तथा जिलाधिकारियो को स्वच्छता के संबंध में नियमित मॉनटरिंग के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही जिलाधिकारियों को सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिये गये है जिससे आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सम्पर्क सूत्र: जयेन्द्र सिंह
रूबी संत/ 03:00 PM
Qksu uEcj Direct % 0522 2239023 bZ0ih0ch0,Dl0 % 0522 2239132 33 34 35 ,DlVsa'ku % 223 224 225
QSDl ua0 % 0522 2237230 0522 2239586 bZ&esy %[email protected]
osclkbV %www.information.up.gov.in
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
मंत्री कपिल देव अग्रवाल जनपद इटावा तथा जनपद कन्नौज के भ्रमण पर
भ्रमण के दौरान आमजनता व उद्यमियों से मुलाक़ात, निरीक्षण,
समीक्षा बैठक तथा चौपाल में प्रतिभाग करेंगे
लखनऊ: 07 मई, 2022
प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री कपिल देव अग्रवाल 9 से 11 मई 2022 तक जनपद इटावा तथा जनपद कन्नौज के भ्रमण पर रहेंगे। 9 मई 2022 को पूर्वाहन मे विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर से प्रस्थान कर जनपद इटावा आएंगे। जनपद इटावा के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्वाहन में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपराहन में जनपद इटावा की आम जनता से भेंट वार्ता करेंगे। मंत्री जी अपराहन में मोहल्ला सती वार्ड नंबर 15 मे मलिन बस्ती का निरीक्षण एवं वहां के निवासियों के साथ मध्यान्ह भोजन करेंगे । इसके बाद शाम में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं उद्यमियों से वार्ता करेंगे।
श्री अग्रवाल 10 मई 2022 को पूर्वाहन में जनपद इटावा के ग्राम खेड़ा मे आयोजित चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद जनपद कन्नौज के लिए प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे एवं जनपद कन्नौज में मलिन बस्ती का निरीक्षण तथा वहां के निवासियों के साथ मध्यान्ह भोजन करेंगे । इसके बाद कन्नौज शहर में शासकीय कार्य योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे । मंत्री जी शाम में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं उद्यमियों से वार्ता करेंगे। 11 मई 2022 को पूर्वाहन में जनपद कन्नौज में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। वे 12 मई 2022 की पूर्वाहन लखनऊ वापस आएंगे।
सम्पर्क सूत्र: धर्मवीर खरे
रूबी संत/ 04:00 PM
Qksu uEcj Direct % 0522 2239023 bZ0ih0ch0,Dl0 % 0522 2239132 33 34 35 ,DlVsa'ku % 223 224 225
QSDl ua0 % 0522 2237230 0522 2239586 bZ&esy %[email protected]
osclkbV %www.information.up.gov.in
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ मे ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं
के लिए प्लेसमेन्ट कैंप का आयोजन 9 मई 2022 को
लखनऊ: 07 मई, 2022
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ मे केवल महिलाओं के लिए प्लेसमेन्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 9 मई 2022 को घर बैठे टेलीफोन के माध्यम से ऑनलाइन इन्टरव्यू के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। आईआईएसडी एफएमसीजी ग्रुप प्लेसमेन्ट कम्पनी द्वारा जॉब लोकेशन कानपुर के लिए लोगों का चयन किया जायेगा।
ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर एम. ए. खाँ ने बताया कि आयुसीमा 20 वर्ष से कम न हो और 30 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता मे हाईस्कूल तथा आईटीई ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, इंस्ट्रूमेंटेशन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ), मैकेट्रोनिक्स ( आईटीई मैकेनिकल ट्रेड्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स एंड कंप्यूटर ट्रेड्स एंड ड्रॉट्समैन मैकेनिक ट्रेड) से एनसीवीटी या
एससीवीटी से राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास किया हो वे महिला अभ्यर्थी ही कैम्पस में प्रतिभाग कर सकती है। नॉन आईटीआई में इंटरमीडिएट एंड ग्रेजुएट है। अनुभव न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव किसी भी मैन्यूफैक्चरिंग कम्पनी से होना चाहिए।
पदो की कुल संख्या 200 है विस्तृत जानकारी हेतु प्लेसमेन्ट अनुभाग, लखनऊ के दूरभाष 0522-7118462 पर सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
सम्पर्क सूत्र: धर्मवीर खरे
रूबी संत/ 04:00 PM
Qksu uEcj Direct % 0522 2239023 bZ0ih0ch0,Dl0 % 0522 2239132 33 34 35 ,DlVsa'ku % 223 224 225
QSDl ua0 % 0522 2237230 0522 2239586 bZ&esy %[email protected]
osclkbV %www.information.up.gov.in
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
लखनऊ से बलिया के लिए वोल्वो पवनहंस बस सेवा शुरू
बेहतर परिवहन सुविधा के लिए जल्दी ही अन्य स्थानों के लिए शुरू होगी सेवा
-श्री दयाशंकर सिंह
लखनऊ: 07 मई, 2022
मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा लखनऊ-बलिया पवनहंस लक्सरी वोल्वों बस सेवा का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।
इस सम्बन्ध में आलमबाग में तैनात रीजनल मैनेजर ने बताया कि यह बस सेवा, लखनऊ के आलमबाग बस स्टैण्ड से प्रतिदिन रात्रि 10:30 से चलेगी। यह बस सेवा अयोध्या, आजमगढ़ होते हुए प्रात: 06 बजे बलिया पहुचेगी तथा इसी प्रकार रात्रि 09 बजे से प्रतिदिन बलिया से चलकर प्रात: 05 बजे लखनऊ पहुचेगी। इस वातानुकूलित वोल्वो बस का लखनऊ से बलिया तक का किराया 1065 रूपये है। नागरिकों को बेहतर परिवहन उपलब्ध कराने के लिए जल्दी यह सुविधा प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए भी शुरू की जायेगी।
सम्पर्क सूत्र: आशीष सिंह
रूबी संत/ 07:00 PM
Qksu uEcj Direct % 0522 2239023 bZ0ih0ch0,Dl0 % 0522 2239132 33 34 35 ,DlVsa'ku % 223 224 225
QSDl ua0 % 0522 2237230 0522 2239586 bZ&esy %[email protected]
osclkbV %www.information.up.gov.in
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
एकेटीयू आविर्भाव दिवस एवं मातृ दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम
लखनऊ: 07 मई, 2022
डॉ0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के घटक संस्थान आईईटी में आविर्भाव दिवस और मातृ दिवस का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीया राज्यपाल सह कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस दौरान माननीय राज्यपाल आईईटी के नवनिर्मित उत्तरी गेट का अनावरण और बच्चों एवं महिलाओं का सम्मान करेंगी। कार्यक्रम आविर्भाव एवं मातृ दिवस 8 मई, 2022 रविवार को समय सुबह 9:30 बजे रामप्रसाद बिस्मिल सभागार, आईईटी मे आयोजित किया जायेगा ।
सम्पर्क सूत्र: धर्मवीर खरे
रूबी संत/ 07:00 PM
Qksu uEcj Direct % 0522 2239023 bZ0ih0ch0,Dl0 % 0522 2239132 33 34 35 ,DlVsa'ku % 223 224 225
QSDl ua0 % 0522 2237230 0522 2239586 bZ&esy %[email protected]
osclkbV %www.information.up.gov.in
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न
जनपद मुजफ्फरनगर की सदर तहसील में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की
अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
लखनऊ: 07 मई, 2022
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से आज जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल के द्वारा सदर में पहुंचकर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।
सम्पर्क सूत्र: धर्मवीर खरे
रूबी संत/ 06:50 PM
Qksu uEcj Direct % 0522 2239023 bZ0ih0ch0,Dl0 % 0522 2239132 33 34 35 ,DlVsa'ku % 223 224 225
QSDl ua0 % 0522 2237230 0522 2239586 bZ&esy %[email protected]
osclkbV %www.information.up.gov.in
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग-उ0प्र0
अध्यक्ष द्वारा गन्ना किसानों हेतु लोकप्रिय किस्मों के अभिजनक बीज गन्ना की समुचित उपलब्धता हेतु चीनी मिल फार्मो का उचित उपयोग करने के निर्देश
प्रगतिशील कृषकों द्वारा बीज गन्ना उत्पादन के संबंध में अध्ययन करने हेतु विशेष सचिव,
उ.प्र. शासन की अध्यक्षता में किया जायेगा समिति का गठन
उ.प्र. गन्ना शोध परिषद को अपनी आय बढ़ाने के संबंध में कार्यक्रम
बनाकर लागू करने हेतु भी निर्देशित किया गया
लखनऊ: 07 मई, 2022
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास/अध्यक्ष, मा. गवर्निंग बाडी उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहॉपुर श्री संजय आर. भूसरेड्डी की अध्यक्षता में आज गन्ना आयुक्त कार्यालय के सभागार में उ.प्र. गन्ना शोध परिषद की गवर्निंग बाडी की बैठक का आयोजन किया गया। गवर्निंग बाडी की आज आयोजित बैठक में उ.प्र. गन्ना शोध परिषद द्वारा अभिजनक गन्ना बीज हेतु बुआई, अभिजनक बीज की उपलब्धता एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।
मा. गवर्निंग बाडी की बैठक के दौरान उ.प्र. गन्ना शोध परिषद की उपलब्धियों एवं प्रस्तावों को प्रस्तुत करते हुए निदेशक, श्री वी.के. शुक्ल द्वारा मा. गवर्निंग बाडी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2021-22 में 1,31,365 कु. अभिजनक बीज का वितरण किया गया तथा 2,41,17,142 सिंगल बड वितरित की गई। वर्ष 2022-23 में बीज वितरण हेतु 255 हे. क्षेत्रफल में अभिजनक बीज गन्ना की बुआई की गई है, जिसके लिए शोध परिषद के 09 केन्द्रों, गन्ना बीज निगम बरेली एवं भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के फार्मो तथा 17 निजी व सहकारी चीनी मिलों के फार्मो पर पौधशालाएं स्थापित करायी गई है, जिससे गन्ना कृषकों को निकटतम एवं अधिकाधिक अभिजनक बीज की उपलब्धता कराई जा सके।
मा. गवर्निंग बाडी की बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव/अध्यक्ष गवर्निंग बाडी द्वारा निर्देश दिये गये कि उ.प्र. गन्ना शोध परिषद द्वारा गन्ना किसानों हेतु लोकप्रिय किस्मों के अभिजनक बीज गन्ना की समुचित उपलब्धता हेतु चीनी मिल फार्मो का उचित उपयोग किया जाय एवं इस संबंध में अभिजनक बीज की उपलब्धता बढ़ाये जाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करने एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा बीज गन्ना उत्पादन के संबंध में अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देने हेतु विशेष सचिव, उ.प्र. शासन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किये जाने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष द्वारा उ.प्र. गन्ना शोध परिषद को अपनी आय बढ़ाने के संबंध में कार्यक्रम बनाकर लागू करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
गन्ना आयुक्त, कार्यालय के सभागार में आज आयोजित हुई उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहॉपुर की गवर्निंग बाडी की बैठक में डा. रूपेश कुमार, अपर गन्ना आयुक्त, प्रशासन, डा.ए.डी. पाठक, निदेशक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, श्री सुशील कुमार शुक्ल, उप सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ.प्र. शासन एवं उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहॉपुर के निदेशक व श्री उमेशचन्द्र, लेखाधिकारी सहित गन्ना आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
सम्पर्क सूत्र: संध्या कुरील
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह
प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व सुभाष मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर गाँधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन
Leave a Comment: