उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खां की सीबीआइ कोर्ट में पेशी आज, सीतापुर जेल से लखनऊ पहुंचे


उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खां की सीबीआइ कोर्ट में पेशी आज, सीतापुर जेल से लखनऊ पहुंचे,समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रामपुर सदर से विधायक आजम खां की गुरुवार को लखनऊ में सीबीआइ कोर्ट में पेशी है। सीतापुर के जिला कारागार में बीते 26 महीने से बंद आजम खां को कड़ी सुरक्षा के साथ सीतापुर से लखनऊ लाया गया है। माना जा रहा है कि दिन में करीब 11 बजे उनकी सीबीआइ कोर्ट में पेशी है। अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में दौरान जल निगम में भर्ती घोटाले में आजम खां आरोपित हैं और इस घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है।

अखिलेश यादव की सरकार में आजम खां नगर विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री थे। उसी दौरान जल निगम में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के घोटाले के मामले में आजम खां की आज पेशी है। सीबीआइ स्पेशल कोर्ट में आजम खां पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। उनको सीतापुर जिला जेल से लखनऊ लाया गया है। उत्तर प्रदेश जल निगम में भर्तियां उस समय हुई थीं, जब आजम खां जल निगम के चेयरमैन थे।

सीतापुर से आजम खां गुरुवार को लखनऊ की सीबीआइ कोर्ट में पेशी के लिए एसडीएम सिधौली और सीओ के साथ कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाया गया। आजम खां की आज लखनऊ में पेशी के कारण सीतापुर जिला जेल में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल था। इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। एसडीएम सिधौली पंकज राठौर भी सुबह ही जेल परिसर पहुंच गए। सपा विधायक को नौ बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। शहर कोतवाल और थानाध्यक्ष खैराबाद भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। प्रभारी जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि आजम खां को लखनऊ सीबीआइ कोर्ट में पेशी पर भेजा गया। यहां पेशी के लिए आदेश एक दिन पहले ही आया था। एसडीएम सिधौली ने बताया कि आजम खां लखनऊ पेशी पर जाएंगे।समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां फरवरी 2020 से सीतापुर जिला जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम जमानत पर रिहा हो चुके हैं। आजम खां ने सीतापुर जेल से ही विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की। फिलहाल उनकी रिहाई के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मामलों में जमानत भी मिल चुकी है। कुछ मामले विचाराधीन है।

इस केस की जांच भले ही सीबीआइ के पास है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की एसआइटी की टीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। आजम खां पर जल निगम में 1300 की भर्ती में बड़ी गड़बड़ी करने का आरोप है। इसमें आजम खां के खिलाफ 2017 में केस दर्ज किया गया था।

चर्चा में रही नेताओं से मुलाकात : अप्रैल में जेल में बंद आजम खां से नेताओं की मुलाकात भी चर्चा में रही। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जेल पहुंचकर सपा विधायक से मुलाकात की। उनके बाद सपा के रविदास मेहरोत्रा जेल पहुंचे थे। आजम खां ने सपा विधायक से मिलने से इन्कार कर दिया। बाद में कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम भी जिला जेल आए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।