पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान की शुरूआत


जनपद में 10 मई से 30 जून, 2022 तक मनाये जाने वाले पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मासिक समीक्षा बैठक जो डीआरडीए गांधी सभागार में आहूत गयी जिसमें पोषण समिति के सभी कर्न्वेन्स विभाग बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग तथा अन्य कन्वर्जेंस विभागों के जिला स्तरीय तथा ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया। इस अभियान के द्वारा न केवल स्तनपान की दर में वृद्धि होने के अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के साथ ही शिशु मृत्यु दर में भी सुधार लाना है। साथ ही बाल विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही अन्य योजना जैसे आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, सैम व मैम बच्चों का चिन्हांकन, सामुदाय आधारित गतिविधियां, माह में जन्में 2.5 किग्रा0 से कम वजन के बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण तथा सैम व मैम बच्चों के एनआरसी संदर्भन पर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के जनपद एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम की मानिटरिंग एवं समीक्षा की चर्चा, पोषण अभियान के अंतर्गत चयनित सैम बच्चों के फॉलो अप की प्रगति पर चर्चा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या, एन0आर0सी स्टेटस, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों निर्माण की प्रगति, राज्य पोषण मिशन द्वारा जारी कन्वर्जेंस एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा, की। इस कार्य के लिए उन्होंने कहा कि सभी सी0डी0पी0ओ0 अपने-अपने आंगनवाड़ी से कहें। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्कूलों की सूची लेकर माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें। कहा कि इसकी मॉनिटरिंग भी कहते रहे उन्होंने कहा कि हमारी टीम जा रही है कि नहीं इसका भी रिव्यू करते रहें। उन्होंने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों का आशा के साथ टैग करके सीडीपीओ को नोडल बनाया जाये। नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए, जिससे जनपद की रैंक अच्छी हो सके। ढाई किलो से कम वजन वाले बच्चों को एमओआईसी अपने स्तर से मॉनिटर करें।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।