महिला को नहीं मिल रहा इंसाफ,


महिला को नहीं मिल रहा इंसाफ,
बिलारी नगर गोपाल कोहली पत्नी गीता गोली मोहल्ला मणि मंदिर महा जनान के निवासी है चोरी की घटना दिनांक 3 मई की बताई जा रही है गोपाल कोहली का कहना है कि  उनके घर काफी समय से शाहरुख पुत्र अबरार मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी पढ़ने के लिए आता था जबकि शाहरुख की मां घर का काम करने आती थी, लगातार घर आने की वजह से मां  और बेटा शाहरुख अति विश्वसनीय हो गए थे जिसके कारण 3 मई को एक शादी समारोह में जाने से पहले शाहरुख को घर की चाबी देकर गए थे परिवार के लोग शादी समारोह में से 4 मई को वापस आ गए बीते दिन दिनांक 9 मई को गोपाल की पत्नी गीता ने घर की साफ सफाई  करने के दौरान अलमारी मैं देखा तो लाखों के जेवर चोरी हो चुके थे घर में रह रहे अन्य सदस्य से पूछने पर पता चला शाहरुख 4 मई की सुबह बड़ी हड़बड़ाहट में एक थैला लेकर घर से निकला था, घर में लाखों का जेवर चोरी होने से परिवार का शक शाहरुख पर गया और शाहरुख के पिता अबरार से उसकी शिकायत की पिता अबरार ने कहा कि बेटा शाहरुख शराब भी पीता है जुआ भी खेलता है हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है शाहरुख के पिता का यह रवैया देख गीता कोहली ने बिलारी कोतवाली मैं शिकायत दर्ज कराई। और  कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार से न्याय की मांग करते हुए कहा कि जल्द ही जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और मुझे मेरे लाखो के गहने वापस कराए जाएं,, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता गीता कोहली की कोई सुनवाई नहीं हुई और ना ही कोई मुकदमा दर्ज किया बिलारी पुलिस को शिकायत करने के बाद आरोपी शाहरुख के भाई सलमान और पिता अबरार ने फोन से जान से मारने की धमकी दी, बिलारी पुलिस की सुस्ती के चलते कहीं ना कहीं बिलारी पुलिस पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं,
बिलारी से मोहम्मद आदिल की रिपोर्ट,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।