इंडिया साइन न्यूज़ के मंडल प्रभारी मेरठ के भतीजे पर जानलेवा हमला।
इंडिया साइन न्यूज़ के मंडल प्रभारी मेरठ के भतीजे पर जानलेवा हमला।
फेसबुक तुझे साष्टांग on Mothers day हे मां! यह हैं तेरे लाल। जिन्हें तेरी पीड़ा सताती है
फेसबुक तुझे साष्टांग on Mother's day
हे मां! यह हैं तेरे लाल। जिन्हें तेरी पीड़ा सताती है। तेरा हर दुःख इन्हें अंदर से झिझोड़ कर रख देता है। प्रतीक्षा में और हर समय इसी उधेड़बुन में लीन रहते हैं कि कब ₹2 लाख की तनख्वाह हमें मिले और तेरे खाते में ₹4000 हस्तांतरण करें। तेरे ही खाते में क्यों मां, तेरे साथ एक भिखारी और भी तो रहता है। जिसका नाम है बाप, उसे भी भीख मिलनी चाहिए। फेसबुक के माध्यम से मां मैं तुझे सूचित कर रहा हूं तेरी निजता का पूरा का पूरा खयाल रखा जाएगा तेरे और तेरे साथ रहने वाले भिखारी, जिसे तू अपना पति मानती है, मजबूरन मुझे उसे बाप कहना पड़ता है उसके खाते में भी ₹4000 हस्तांतरण कर दिया जाएगा। यकीनन तुम दोनो के एकांतवास में यानि निजता में दख़ल नही होगा। तुम्हारे बारे में यह भी जानने की कोशिश नही होगी कि तुम किस हालत में रहते हो। तेरी आंचल की आड़ में अपनी निजता का खयाल तो रखना ही है मां।
मां तू इस लायक तो है नही कि मैं तुझे व तेरे साथ रहने वाले भिखारी को अपने साथ रखकर दोनो का बोझ उठा सकूं। मां! तुझे शायद पता न हो लेकिन आधुनिक शिक्षा में इस एहसान फरामोश कदम को पे बैक टू सोसाइटी कहते हैं मां। ख़ैर तू कैसे जानेगी कि आधुनिक शिक्षा क्या होती है?
मां बाप की सेवा करते करते तू बड़ी हुई, ब्याही गई और मुझे जन्म देकर अपनी हड्डी गलाकर और लहू जला कर मुझे पाला पोसा। सारी सारी रात तू ख़ुद गीले बिस्तर पर करवट बदलती रही लेकिन मुझे हमेशा सूखे में सुलाने का यत्न किया। वह जो तेरे साथ एक भिखारी है न उसे भी आधुनिक शिक्षा का ज्ञान कहा है मां? अपनी फटी बनियान में ही वह चार छः महीना निकाल देता था। जूते शायद उसे नसीब ही नही हुए। उसे तो एक ही पागलपन सवार था, बेटे को पढ़ाना है चाहे मुझे ख़ुद को ही क्यों न बेचना पड़े। वह कहा जानता था मां कि बेटा पढ़ लिख कर नौकर बनेगा लेकिन अपने को लाट साहब समझेगा और भीख के रूप में मां बाप को 2% अपनी आय का हर महीने देता रहेगा।
मां मैं उच्च शिक्षित हूं, इसलिए जानता हूं तेरी निजता के आवरण में मैं अपनी निजता की रक्षा कर सकता हूं। मां तेरे आंचल में छिप कर मैं अपना निकम्मापन बखूबी ढक सकता हूं। मेरी दुनिया हैं मां तेरे चुप रहने पर। जीवन के आखिरी पड़ाव पर एक मदद और कर दे मां, किसी तरह जल्दी से जल्दी मेरा ₹8000/महीने का बचत करा दे मां!
फेसबुक पर मदर्स डे मना रहा हूं उपक्रम बता नही सकता। आमने सामने होता तो बता देता कि तू कैसे मेरा बचत करा सकती हो। मजबूरी है अब तो पांव लागू मां भी बोलना पड़ेगा।
गौतम राणे सागर
राष्ट्रीय संयोजक,
संविधान संरक्षण मंच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
इंडिया साइन न्यूज़ के मंडल प्रभारी मेरठ के भतीजे पर जानलेवा हमला।
पानी निकलने की कोई व्यवस्था ना होने के कारण पानी नालियों में रुका हुआ है और पानी से दुर्गंध
दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को पीटने से हुई मौत
Leave a Comment: