दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को पीटने से हुई मौत


दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को पीटने से हुई मौत

दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पूरी न करने पर 7 माह की गर्भवती की पिटाई से मौत हो गई परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया


रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव चक गजरौला निवासी भरत सिंह की बेटी विनीता 30 की शादी दो साल पहले गांव पीपली नायक निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ हुई थी पिता ने दहेज में काफी सामान दिया था लेकिन परिवार वाले दहेज के सामान से संतुष्ट नहीं थे कुछ दिन बाद दहेज में स्कॉर्पियो कार बा रकम की मांग करने लगे मांग पूरी न करने पर महिला के साथ मारपीट करते थे मृतक के भाई संजीव कुमार का कहना है कि कुछ दिन तक उसकी बहन छुपाती रही लेकिन मांग पूरी न करने पर लगातार मारपीट करते थे 5 अप्रैल को उसकी बहन विनीता से स्कॉर्पियो कार की मांग की गई बहन के मना करने पर बहन के साथ मारपीट करने लगे किसी ने इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी परिवार वाले जैसे ही सूचना पाकर घर पहुंचे तो देखा कि विवाहिता दर्द से करा रही थी जिसको लेकर वह मुरादाबाद कॉसमॉस हॉस्पिटल गए जहां संजीव की बहन की मौत हो गई पुलिस ने मायके पक्ष के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर ली है मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है

रामपुर से अब तक टिबी के लिए राहुल कुमार की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।