पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा असानी तूफान, इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी


पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा 'असानी' तूफान, इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी,उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मई महीने की शुरुआत में बारिश ने राहत दी लेकिन अब भीषण गर्मी के लिए तैयार रहिए। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। कई इलाकों में हीट वे चलने चलेगी। हालांकि चक्रवाती तूफान असानी धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिस कारण 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है।

दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में आया असानी चक्रवाती तूफान 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हुए उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके अगले 12 घंटों में और तीव्र होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया समेत आसपास के पूर्वी जिलों में 14 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी जिलों में शुष्कता रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मई को आगरा, बांदा, झांसी, चित्रकूट, उरई और कानपुर लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी में एक फिर बार झांसी सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। झांसी में 44.6 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को लू चलने की वजह से बांदा, झांसी, चित्रकूट, उरई और कानपुर लू की सबसे ज्यादा चपेट में रहे। रविवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

आगरा में 43.4 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 20.2 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में 21.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) स्तर 115 तक दर्ज किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।