बाँदा में आज ड्रग इंस्पेक्टर ने कई मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया है जिसमे दवा की वैधता



मेडिकल स्टोरों का किया गया निरीक्षण

एंकर बाँदा में आज ड्रग इंस्पेक्टर ने कई मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया है जिसमे दवा की वैधता और रखरखाव पर विशेष निगरानी की बाँदा में मेडिकल स्टोरों में नकली दवा बेचने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी जिसके चलते आज सघन चेकिंग के अभियान चलाया गया है टीम के चार सदस्यीय दल ने कई मेडिकल स्टोर में निरीक्षण किया

वीओ-बता दे कि बाँदा में इन दिनों जगह जगह पर मेडिकल स्टोर की भरमार है जिनमे से कई मेडिकल स्टोर की शिकायत लगातार मिलती रही है जिसके चलते आज ड्रग इंस्पेक्टर औऱ उनकी चार सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल के पास स्तिथ मेडिकल स्टोर में छापेमारी की जिसमे दवाओं का रखरखाव और वैध दवा के साथ साथ उन दवाओं की वैधता भी जांची है अचानक हुई इस तरह की छापेमारी से वहाँ पर मौजूद सभी मेडिकल स्टोर के मालिकों में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल स्टोर आनन फानन में मेडिकल स्टोर बन्द करके भाग गए खाद सुरक्षा अधिकारी को लगातार यहाँ के मेडिकल स्टोर की शिकायत मिल रही थी कि प्रतिबंधित दवाएं रखते है औऱ उनका स्टोर भी किया जाता है जिसके चलते टीम ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाया है।
 
जिला अस्पताल के बाहर लता मेडिकल  स्टोर में एक्सपाइरी दवा मिली है जिस पर जांच टीम द्वारा कार्यवाही की गई है।
वही जिला अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर के मानकों के बारे में ड्रग इंस्पेक्टर से पूछा गया तो ड्रग इंस्पेक्टर आना कानी करते नजर आए और हाल ही में सूत्रों की माने तोअपने एक चहिते को ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा एक मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। हालांकि जब मानक के लिए बार बार पूछा गया और मेडिकल स्टोर का नाम लिया तो ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।