पानी निकलने की कोई व्यवस्था ना होने के कारण पानी नालियों में रुका हुआ है और पानी से दुर्गंध


आजमगढ़ कोयलसा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरैया रत्नावे गांव में नादान का पानी निकलने की कोई व्यवस्था ना होने के कारण पानी नालियों में रुका हुआ है और पानी से दुर्गंध आस पास फैल रही है । ग्रामीणों ने बताया कि पानी रुके रहने से हमें बहुत दिक्कत होती है यहां तक कि हमेशा डर लगा रहता है कि हम और हमारे बच्चे किसी बीमारी की चपेट में ना आ जाए। इस समस्या को जब ग्राम के प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नाली का पानी पोखरी में जाता है और  पोखरी की सफाई होनी ही वाली थी कि बरसात हो गई और इस समय पहाड़ी बाबा में यज्ञ चल रहा है जिसके कारण सफाई कर्मी वहां की साफ सफाई में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे गांव के दो सफाई कर्मियों के साथ अन्य 8 सफाई कर्मी भी बोहारी बाबा में साफ सफाई का कार्य कर रहे हैं और समय मिलने पर जल्द ही वह ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।