बांदा विद्युत विभाग बे खबर इंतजार कर रहा है कोई बड़ी घटना का
बांदा विद्युत विभाग बे खबर इंतजार कर रहा है कोई बड़ी घटना का
थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पैकोलिया श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस द्वारा थाना पैकोलिया पर पंजीकृत मु0अ0स0 85/2022 व मु0अ0सं0 89/2022 धारा 457/380 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त 1. विजय पुत्र शिवचरन 2. पंचम पुत्र खदेरू निवासीगण करनपुर सेंगर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को आज दिनांक 04.05.2022 को समय 10:00 बजे छपिया गांव के पश्चिम तालाब के पास से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विजय पुत्र शिवचरन निवासी करनपुर सेंगर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
2. पंचम पुत्र खदेरू निवासी करनपुर सेंगर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद प्रिंटर मशीन ।
2. एक अदद इन्वर्टर ।
3. एक अदद लेमिनेशन मशीन ।
4. एक अदद गैस सिलेण्डर ।
घटना/पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
थाना पैकोलिया क्षेत्रान्तर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर हुए चोरी के सम्बन्ध में थाना पैकोलिया पर मु0अ0स0 85/2022 व मु0अ0सं0 89/2022 धारा 457/380 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी । आज दिनांक 04.05.2022 को उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त विजय तथा पंचम से पूछताछ किया गया तो बताया गया कि हम लोग चोरी करते हैं और चोरी के सामान का पार्ट खोलकर चलते, फिरते राहगीरों को बेच देते हैं जिससे हम लोगों अपना जीवन यापन करते हैं ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष पैकोलिया श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय जनपद बस्ती ।
2. उ0नि0 श्री जितेंद्र कुमार दिवेदी थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
3. उ0नि0 श्री ओम प्रकाश भारती थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
4. हे0का0 जगत नारायण यादव, का0 अभिषेक सिंह, का0 नवनीत यादव, का0 जीवन सिंह थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बांदा विद्युत विभाग बे खबर इंतजार कर रहा है कोई बड़ी घटना का
विद्युत उपकेंद्र से हो रही अघोषित कटौती से लोग खासे परेशान
बिजली संकट के खिलाफ माले का विरोध मार्च सबसे महंगी के बाबजूद बिजली की आंखमिचौनी बर्दाश्त नहीं- सुरेंद्र
Leave a Comment: