बिजली संकट के खिलाफ माले का विरोध मार्च सबसे महंगी के बाबजूद बिजली की आंखमिचौनी बर्दाश्त नहीं- सुरेंद्र


बिजली संकट के खिलाफ माले का विरोध मार्च

सबसे महंगी के बाबजूद बिजली की आंखमिचौनी बर्दाश्त नहीं- सुरेंद्र

पोल, तार, ट्रांसफार्मर दुरूस्त कर 24 घंटे मिले बिजली-प्रभात

ताजपुर / समस्तीपुर  (यूपी अब तक संवाददाता )  4 मई 2022

बिजली की अनियमित आपूर्ति से आक्रोशित भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरसौना में जुलूस निकालकर विभाग विरोधी नारे लगाकर मुख्य मार्ग का भ्रमण किया.
   बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने हाथों में झंडे- बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए सरसौना प्राथमिक विद्यालय से जुलूस निकाला. जुलूस क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुन: विधालय के पास पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता माले शाखा सचिव टहलू सदा ने की. 
  बिंदेश्वर सदा, बिट्टू सदा, सुरज प्रकाश, प्रमिला देवी, आशा देवी आदि ने सभा को संबंधित किया.
   बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि बिजली का निजीकरण करने से भी कोई खास असर नहीं पड़ा. आज भी जर्जर तार- पोल एवं औभरलोड ट्रांसफार्मर इसके गवाह है. कई क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त है.
   मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सबसे महंगी बिजली के बाबजूद विधुत आपूर्ति में कटौती बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तार टूटने, फेज गलने जैसी छोटी गड़बड़ी को भी ठीक करने में स्थानीय मिस्त्री एवं जेई सुनते नहीं हैं. फोन करने पर फोन स्वीच आफ कर लेते है. माले नेता ने तमाम गड़बड़ी को ठीक कर 24 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।