गोंडा में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया


गोंडा में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया

अहमद रजा खान ब्लाक रिपोर्टर मुजेहना
यूपी अब तक टीवी न्यूज़

गोंडा: कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही परिजन ने युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वारदात के बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षकबता दें कि वारदात कर्नलगंज कोतवाली के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हुई. यहां बटौरा बख्तावर गांव निवासी लवकुश सिंह (24) अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था. लवकुश गोंडा-लखनऊ मार्ग से मुड़कर अपने गांव की सड़क पर कुछ ही दूर आगे बढ़ा था कि पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. चीख-पुकार सुनकर कुछ स्थानीय मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए.
स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने गंभीर रूप से घायल लवकुश को जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना पाकर सीओ मुन्ना उपाध्याय और कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।