ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया
ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म:
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: थानाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मौसी की घिनौनी करतूत भी आई सामनेपाली थाना अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में थानाध्यक्ष एवं चार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एक महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एफआईआर के बाद एसओ फरार हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में षड्यंत्र की धारा में एक महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।
शाम को मौसी उसे थानाध्यक्ष के पास छोड़ गई
किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को चंदन, राजभान, हरिशंकर, महेंद्र चौरसिया उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए। वहां उसे तीन दिन तक स्टेशन के पास गलियों में छिपाकर रखा गया। चारों उससे लगातार दुष्कर्म करते रहे। 26 अप्रैल को चारों आरोपी उसको पाली थाने में दरोगा के पास छोड़कर भाग गए। दरोगा ने पीड़िता को मौसी को सौंप दिया। मौसी ने उसे दूसरे गांव में भेज दिया। 27 अप्रैल को फिर से उसे थाने बुलाया गया और बयान दर्ज किया गया। शाम को मौसी उसे फिर थानाध्यक्ष के पास छोड़ गई।
थानाध्यक्ष ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया
आरोप है कि थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मौसी के पास भेज दिया गया। इसकी सूचना माता-पिता को नहीं दी गई। पीड़िता को 30 अप्रैल को फिर थाने बुलाकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड लाइन में किशोरी ने पूरी आपबीती बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने थानाध्यक्ष पर दुष्कर्म और भोपाल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
एक किशोरी शिकायत लेकर आई थी। उसने थानाध्यक्ष और चार लड़कों द्वारा दुष्कर्म की बात कही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। थाना इंचार्ज को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। -निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया
विधानसभा चुनावों के बाद शिवपाल ओर भतीजे अखिलेश में चल रही तनातनी अब किसी से छिपी नहीं है
सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Leave a Comment: