विधानसभा चुनावों के बाद शिवपाल ओर भतीजे अखिलेश में चल रही तनातनी अब किसी से छिपी नहीं है
विधानसभा चुनावों के बाद शिवपाल ओर भतीजे अखिलेश में चल रही तनातनी अब किसी से छिपी नहीं है
ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया
ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया। जो पत्नी बेसब्री से पति के घर आने का इंतजार कर रही थी, उसी ने बेरहमी से हत्या कर दी।फिरोजाबाद के मोहल्ला रसूलपुर में मंगलवार रात शक में पति ने पत्नी की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे पति को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर में गली नंबर आठ पानी की टंकी निवासी यासमीन (28) किराए के मकान में रहती थी। पति शहजाद अलीगढ़ में रहकर पुताई का कार्य करता है। ईद के दिन वह घर आया था। शहजाद का पत्नी से रात में झगड़ा हो गया। इस बीच शहजाद ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह खबर पड़ोसियों को मिली तो मौके पर पहुंच गए और भागने की कोशिश कर रहे शहजाद को पकड़ लिया।
महिला की हत्या की खबर पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन, थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित कई थानों का पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शक में शहजाद ने चाकू पेट में घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
किराए के मकान में रहती थी महिला
पत्नी यासमीन रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर गली नंबर आठ में पांच साल की बच्ची सुफिया के साथ रहती थी। पड़ोसी अनवर ने बताया कि शहजाद पत्नी पर शक करता था। दोनों के बीच अक्सर इसे लेकर विवाद भी होता था। यासमीन जिस मकान में अपनी बच्ची के साथ रहती थी। उस मकान में 15 किराएदार और रहते हैं। पति-पत्नी के विवाद के चलते मकान मालिक ने यासमीन को कमरा खाली करने के लिए भी कहा था। हालांकि उसने मकान खाली नहीं किया था।
आठ दिन पहले भी हुआ था विवाद
आसपास के लोगों के अनुसार, आठ दिन पूर्व इमरान की मां कमरे पर आई थी तो उनके और यासमीन के बीच भी विवाद हुआ था। हालांकि मोहल्ले के लोगों ने समझाकर मामले को शांत करा दिया था। शहजाद ईद के त्योहार पर घर आया तो उसको इसकी जानकारी हुई थी। इसके लेकर सुबह और दोपहर में भी पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। रात करीब नौ बजे हुए झगड़े के वक्त शहजाद ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे यासमीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
विधानसभा चुनावों के बाद शिवपाल ओर भतीजे अखिलेश में चल रही तनातनी अब किसी से छिपी नहीं है
सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर की हत्या रिपोर्ट-बिजनौर से सहयोगीअमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट
Leave a Comment: