काले जादू से रुपया डबल, 56 लाख को 50 करोड़ करने के नाम पर बिल्डर से 56 लाख ठगे


ठाणे।

ठाणे में बाबा बनकर आए

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=TGPzvLLvblo[/embed]

। बाबाओं ने बिल्डर से कहा था कि वे 56 लाख को 50 करोड़ रुपए बना देंगे। बिल्डर उनकी बातों में आ गया और अपनी पूंजी गंवा बैठा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी बाबाओं की तलाश की जा रही है। यह मामला डोंबिवली के मनपाड़ा इलाके का है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों ने एक बिल्डर को झांसे में लिया और कहा कि वह 56 लाख रुपए को काले जादू से 50 करोड़ रुपए कर देंगे।

मनपाड़ा पुलिस का कहना था कि आरोपी बाबाओं ने बिल्डर से कहा था कि वह 56 लाख रुपए लेकर पूजास्थल जाएंगे। वहां कुछ जरूरी क्रियांए पूरी करेंगे। सारी रस्में होने के बाद ही 50 करोड़ रुपए हो पाएंगे। बिल्डर आरोपियों की बातों में आ गया और नकदी सौंप दी। उसके बाद आरोपी यह कहकर चले गए कि वह अनुष्ठान स्थल पर पूजा करने जा रहे हैं। बाद में बाबाओं की तलाश की तो उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र रोकथाम और मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।