त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, व्यवस्था एवं कार्यवाही के सम्बंध मे दिये निर्देश


         त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण में दिनांक 1 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान एवं मतगणना को दृष्टीगत रखते हुये दिनॉक 27-6-2022 रात्रि 10:30 बजे  पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/ यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा की उपस्थिति में बैठक ली गयी गयी।

            बैठक में जबलपुर जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी - शहपुरा, पाटन, बेलखेड़ा, कटंगी, सिहोरा, मझोली, खितौला गोसलपुर, भेडाघाट, चरगवॉ, तिलवारा, माढोताल  उपस्थित थे।  
                     पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि लगातार क्षेत्र मे भ्रमण करते हुये  ऐसे सभी व्यक्ति जो निश्पक्ष चुनाव पर विपरीत प्रभाव डाल सकते है को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें, छोटे से छोटे विवाद की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पहुंचे एवं  निश्पक्ष वैधानिक कार्यवाही करें।

         पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक लायसेंसदारानों के शस्त्र लायसेंस अस्थाई रूप से निलम्बित कर दिये गये है आप सभी के द्वारा शस्त्र जमा कराये गये है, यदि एक शस्त्र भी जमा कराने हेतु शेष है तो उसे  प्राथमिकता के आधार पर जमा कराया जाये।

                       विगत लोकसभा, विधानसभा एवं पंचायत चुनावों के दौरान जहॉ-जहॉ विवाद हुये है, उसकी समीक्षा करते हुये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सभी का फायनल बाउंड ओवर करवायें, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध 122 जा.फौ. की कार्यवाही करते हुये जेल में निरूद्ध करायें।

                    थाना क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का राजस्व अधिकारियों के साथ भ्रमण करते हुये मतदान केन्द्र एवं मतदान केन्द्र के बाहर 100 मीटर के दायरे मे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करवायें। एैसे मतदान केन्द्र  जिनमें बाउड्री वाल है, अस्थाई बाउड्री बनवायें,  मतदान केन्द्र के आस पास के लोगो से चर्चा कर एैसे व्यक्तियो को भी चिन्हित कर लें जो मतदान को प्रभावित कर सकते है ताकि उन पर निगाह रखी जा सके। 

                    पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये अत्यधिक सर्तक एंव सक्रीय रहने की आवश्यकता है,। पंचायत चुनाव सम्पन्न होने तक घोषित ईनामी अपराधियों, फरार बदमाशेंा, वारंटियों की  तलाश सघनता से प्रारम्भ की जाकर अधिक से अधिक वारंटो की तामीली की जावे। असामाजिक एंव अपराधिक तत्वों, सक्रीय निगरानी बदमाशों तथा गुण्डा तत्वो के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड, के अधार पर उनके विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, एनएसए, जिला बदर, धारा 110 जाफौ, एवं 107/116 (3) जाफौ के अंर्न्तगत सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही अवैध शराब के धंधे मे लिप्त , अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरूद्ध पतासाजी करते हुये सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुये सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल अधिनियम एंव लोक प्रतिनिधित्व के अर्न्तगत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

                        चुनाव आयोग एवं पुलिस मुख्यालय से जो चुनाव सम्बंधी निर्देश प्राप्त हुये है एंव आने वाले समय में होंगे उनका अच्छी तरह से अध्ययन कर लें, जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे है उसके क्रियान्वयन मे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नही होना चाहिये ,दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन करें।   पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गडबडी न हो इस हेतु आसमाजिक तत्वेंा के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें ।

                    पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य है, इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। वाहनों मे बलवा ड्रिल सामाग्री, टीयर गैस, लाउडहेलर, वीडियो कैमरा, टॉर्च  आदि सामाग्री आवश्यक रूप से रखें, साथ ही शासकीय वाहन एवं अधिगृहित वाहन का पीए सिस्टम/सायरन चालू हालत में हो, सुनिश्चित करें।

                   उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शाति व्यवस्था बनाये रखने तथा मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों के द्वारा अनुभाग के राजपत्रित अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में  दिनॉक 1-6-22 से दिनॉक 27-6-22 तक 15 व्यक्तियों के विरूद्ध एन.एस.ए. एवं 45 व्यक्तियों के विरूद्ध जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
                    इसी प्रकार 658 आदतन अपराधी एवं गुण्डा बदमाशेां के विरूद्ध 110 जाफौ के तहत  तथा 2986 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 जाफौ, के तहत एवं 316 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 जाफौ के तहत  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  करते हुये सभी को परिशांति बनाये रखने हेतु फाईनल बाउंड ओवर कराया गया है, यदि बंध पत्र का उल्लंघन कर परिशांति भंग करते हैं तो सभी के विरूद्ध धारा 122 जाफौ के तहत कार्यवाही करते हुये केन्द्रीय जेल मे निरूद्ध कराया जायेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।