राज्यपाल ने मुस्कान ड्रीम क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा ‘डिजिटल शाला प्रोजेक्ट’ का किया लोकार्पण,
राज्यपाल ने मुस्कान ड्रीम क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा ‘डिजिटल शाला प्रोजेक्ट’ का किया लोकार्पण,
युवाओं को बेरोजगार कर रही है भाजपा सरकार: शुक्ला
युवाओं को बेरोजगार कर रही है भाजपा सरकार: शुक्ला
-बनीकोडर ब्लॉक स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुआ विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन
चित्र-01, 02
बाराबंकी। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को बेरोजगार कर रही है। युवाओं के हाथों से रोजगार के अवसर छीन रही है। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना भी कुछ इसी प्रकार युवाओं के साथ छल करने के लिए तैयार की गई है।
यह बात सोमवार को कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन में सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं0 शिवशंकर शुक्ला ने कही। बनीकोडर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परिसर में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। मोदी और योगी के संभाले कुछ भी नहीं संभल रहा है। युवा, छात्र, शिक्षक, किसान, व्यापारी, किसान, मजदूर सभी इस सरकार से परेशान हैं। डा0 भस्मा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। न तो वह युवाओं को रोजगार दे पा रही है और न ही किसानों को राहत दे पा रही है। समाज का हर वर्ग इस सरकार से आहत है। आफाक अहमद इफ्फू ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अग्निपथ योजना लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेतृत्व को परेशान करने की कोशिश में लगा है। हमारी जनप्रिय नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को फंसाना चाहता है। सत्याग्रह आंदोलन में मुख्य रूप से राम विलास वर्मा, श्रीधर चतुर्वेदी, विनय मिश्र, अनिल तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, चित्रा वर्मा, रामफेर रावत, राजू रावत, सुरेन्द्र सिंह, प्रेम नारायन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
राज्यपाल ने मुस्कान ड्रीम क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा ‘डिजिटल शाला प्रोजेक्ट’ का किया लोकार्पण,
इंदौर के राऊ नगर परिषद में सभी पार्षद प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क जारी है
JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मरवाही में आयोजीत मरवाही ब्लॉक के पदाधिकरियो एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए।
Leave a Comment: