थाना शीशगढ़ के गांव सैंजनी की महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट थाने में पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ दर्ज ना होने पर न्यायालय की शरण ली


शिवहरि शर्मा जिला ब्यूरो चीफ बरेली
थाना शीशगढ़ के गांव सैंजनी की महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट थाने में पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ दर्ज ना होने पर न्यायालय की शरण ली।जेएम बहेड़ी के न्यायालय में उपस्थित होकर अंजलि पत्नी धर्म सिंह निवासिनी सैंजनी थाना शीशगढ़ जिला बरेली ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि 25 मई सन 2023 दोपहर बाद 3:30 बजे उसी के गांव का नन्हे उर्फ नारायण पुत्र आंगन लाल उसके घर में घुस आया। अंजलि ने बताया उस दिन उसका पति बुग्गी लेकर भट्टे पर गया हुआ था घर पर छोटे अबोध बच्चे राधिका तथा कपिल को लेकर वह घर के अगीते मैं सो रही थी इसी बीच नन्हे उसके घर में घुस आया और उसने बुरी नियत से उसे दबोच लिया। अंजलि ने बताया उसके शोर मचाने पर नन्हे उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। अंजलि ने बताया उसने इस घटना की लिखित तहरीर मुकदमा दर्ज कराने के वास्ते थाना शीशगढ़ पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा अभियुक्त के खिलाफ 354 आईपीसी में दर्द ना करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर 1 सीआरपीसी की धारा 151 के तहत चालान कर दिया।
भुक्तभोगी अंजलि ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर यह भी शिकायत की कि शीशगढ़ थाना पुलिस द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज ना किए जाने पर उसने 27 मई को शिकायती प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को भी दिया इसके बावजूद भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।