ab tak@श्रीगंगानगर में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए आप कार्यकर्ताओं का दल हुआ रवाना
श्रीगंगानगर में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए आप कार्यकर्ताओं का दल हुआ रवाना
परशुराम महोत्सव के दूसरे दिन निकली बाड़ी में भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा
परशुराम महोत्सव के दूसरे दिन निकली बाड़ी में भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा
सभी विप्र बंधुओं ने लिया बढ़चढकर भाग,जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ शोभायात्रा का स्वागत
संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा
बाड़ी,18जून।
बाड़ी शहर में दो दिवसीय परशुराम महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमे सभी स्थानीय सहित बाहर से आए विप्र बंधुओं ने बढ़चढकर भाग लिया।शोभायात्रा का सर्व समाज के द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ब्राह्मण महासभा से सुनील तिवारी और आगरा से उमेश सेतिया रहे।साथ हीधौलपुर,मनियां,राजाखेड़ा,बसेड़ी,करौली से पधारे विप्र भी मंच पर मौजूद रहे।
सर्वप्रथम सुबह परशुराम धर्मशाला में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई।जिसके बाद दोपहर 12बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमे दसवीं,बारहवीं सहित सरकारी सेवा में चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।तत्पश्चात मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि सुनील तिवारी जी ने अपने संबोधन में ब्राह्मण एकता को लेकर बात कही,और कहा कि अब समय आ गया है जब सभी विप्र बंधुओं को एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने की आवश्यकता है।तभी ब्राह्मण समाज देश हित में अपना योगदान दे पाएगा।
उमेश सेतिया ने भी ब्राह्मण एकता सहित ब्राह्मण उत्थान के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। मंचासीन अतिथियों में धौलपुर,करौली से आए हुए विप्र भी मौजूद रहे।
इसके बाद शाम को बारहमासी स्थित परशुराम धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो मुख्य मार्ग महाराजाबाग चौराहा,भारद्वाज मार्केट,हॉस्पिटल रोड होते हुए सीताराम बाजार,लुहार बाजार,सर्राफा बाजार,घंटाघर से किला गेट,बाईपास होते हुए वापस परशुराम धर्मशाला पर आकर सम्पन्न हुई।जिसमे जय परशुराम के जयकारे के साथ सभी युवाओं सहित काफी तादाद में विप्र बंधु उपस्थित रहे।सर्व समाज के द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात भगवान परशुराम महाआरती का आयोजन किया गया।जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।उसके बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन ब्राह्मण समाज बाड़ी द्वारा किया गया।इस मौके पर ब्राह्मण समाज बाड़ी अध्यक्ष मुकेश विधौलिया,महामंत्री अभिनव शर्मा,परशुराम शोभायात्रा संयोजक गोल्डी शर्मा,कोषाध्यक्ष सचिन दीक्षित,पत्रकार प्रमोद मुद्गल,पत्रकार धर्मेंद्र विधौलिया,सुरेश दीक्षित,सतीश शर्मा,शिवकुमार खेमरिया,विजय दीक्षित सहित सभी विप्र बंधु उपस्थित रहे।
शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में गणेशजी,चंद्रशेखर आजाद सहित आधा दर्जन झाकियों सहित बैंड और डीजे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
पुलिस की व्यवस्था दिखी चाक-चौबंद
शोभायात्रा के मार्गों पर जगह-जगह पर बाड़ी सीओ सुरेश डाबरिया, बाड़ी थाना प्रभारी महेंद्र चौधरी सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा।पुलिस की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दिखी।
परशुराम महोत्सव के प्रथम दिन हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
भगवान परशुराम महोत्सव के प्रथम दिन 17जून को मेहंदी प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता,संस्कृति ज्ञान परीक्षा सहित पत्र वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।जिसमे रंगोली में वरिष्ठ वर्ष में वंशिका शर्मा,भावना और राजनंदिनी शर्मा द्वितीय,साक्षी शर्मा तृतीय रही।वही कनिष्ठ वर्ग में मानवी शर्मा प्रथम,सानवी शर्मा द्वितीय, भव्या शर्मा तृतीय रही।
मेहंदी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ष में मीरा शर्मा प्रथम,साक्षी शर्मा द्वितीय,आयुषी शर्मा तृतीय स्थान पर रही।कनिष्ठ वर्ष में आराध्या पचौरी प्रथम,आराध्या शर्मा द्वितीय,मानवी शर्मा तृतीय स्थान पर रही।
पत्र वाचन प्रतियोगिता में अभिनव शर्मा प्रथम,जान्हवी शर्मा द्वितीय,हर्षवर्धन पचौरी और गौतम लवानियाँ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सामान्य ज्ञान एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में वरिष्ठ वर्ष में अभिनव शर्मा प्रथम,भुवनेश शर्मा द्वितीय,शौर्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कनिष्ठ वर्ग में तनिष्का शर्मा प्रथम,पुष्कर विधौलिया द्वितीय, ईशांत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीगंगानगर में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए आप कार्यकर्ताओं का दल हुआ रवाना
बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण में पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति कार्यशाला का आयोजन
ब्लॉक रिसिया के अंतर्गत ग्राम सभा अमवा जौहर सिसई में मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीरों को भरे हुए पानी में से निकलने को हो रहे मजबूर
Leave a Comment: