बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग।
ब्रेकिंग न्यूज़ फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत।
कोपागंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 18 जून को कोपागंज क्षेत्र के बापू इंटर कालेज में आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी। भीषण गर्मी को
कोपागंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 18 जून को कोपागंज क्षेत्र के बापू इंटर कालेज में आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी। भीषण गर्मी को लेकर कार्यकर्ताओ और जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए एअर कूलर और पानी इत्यादि की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर लिया गया है। वही राष्ट्रीय राज्य मार्ग 24 से सभा स्थल तक जाने के मार्ग पर सड़क बनाने कार्य तेज गति के साथ हो रहा है।
वे सुबह जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर 12:40 पर हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। वहां से 12 .45 पर कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को सम्बोधित करने के लिए निकलेगे ।अपने 45 मिनट के कोपागंज कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में निर्माणाधीन एवं विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बस्ती जिला के लिए प्रस्थान कर जायेगे। डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारी के लिए शनिवार को कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज और आसपास की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके लिए विकास खंड के कई न्याय पंचायतों के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।डिप्टी सीएम की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। वही लोक निर्माण विभाग की ओर से बापू इंटर कालेज के मैदान को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों का लेपन कार्य देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान गोरख प्रान्त के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय
मनोज सोनकर संजीव गुप्ता केशव गुप्ता अबिनाश गुप्ता सभासद विनय गुप्ता प्रमोद राय अतुल तिवारी अमित त्रिपाठी आदि लोग भ्रमण कर मैदान पर तैयारियों का जायजा लेते रहे।
कोपागंज।स्थानीय क्षेत्र के बापू इंटर कालेज के मैदान में रविवार को प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हो रही तैयारी का शनिवार की शाम जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने निरीक्षण किया।इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी और कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत।
जिला ब्यूरो चीफ शिव हरि शर्मा के साथ मीरगंज से अजय शर्मा की खास रिपोर्ट
शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- सबके हैं भगवान राम, सीमित करना चाहती है भाजपा
Leave a Comment: