ab tak@खागा फतेहपुर- सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज खागा में चल रहा तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर@संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
खागा फतेहपुर----------- सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज खागा में चल रहा तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर
शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- सबके हैं भगवान राम, सीमित करना चाहती है भाजपा
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भगवान राम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम सबके हैं। हर इंसान के कण-कण में बसते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी भगवान राम को सीमित करना चाहती है। वे जसवंतनगर में रामलीला तिराहा पर भगवान श्रीराम की कांस्य मूर्ति का अनावरण व पूजन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
शिवपाल ने कहा कि आज हमने भगवान राम की मूर्ति का अनावरण किया है हम सभी उनके आदर्शों पर चलेंगे और इस सरकार द्वारा जनता से किए जा रहे अन्याय के खिलाफ लड़कर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को भ्रमित कर रही है। उनके भ्रमजाल में न फंसें। राम का नाम लेकर झूठ बोलने वालों का नाश नहीं सर्वनाश होना चाहिए। जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और उसने अपना मन बना लिया है।
शिवपाल ने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एक साथ लेकर 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराएगी। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता जो फैसला लेंगे हम उसे स्वीकार करेंगे। सपा का प्रयास है कि सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां एक होकर चुनाव लड़ें। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
खागा फतेहपुर----------- सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज खागा में चल रहा तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर
फिरोजाबाद_ पूर्व वन मंत्री स्व. रघुवर दयाल वर्मा जी को किया याद
महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान
Leave a Comment: