महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान


महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0  के क्रम में ग्राम दुरेड़ी, थाना मटौंध में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु जागरुक‌ किया गया तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारें में अवगत कराया गया।*
विवरण- महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.06.2023 को ग्राम दुरेड़ी, थाना मटौंध में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं /महिलाओं को एकत्रित कर शासन की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पर्दे पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित लघु फिल्म 'खुशी' के प्रसारण के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट कि लाइव प्रैक्टिस कर बालिकाओं को अप्रिय स्थिति से निपटने तथा खुद को बचाना सिखाया गया। ग्राम चौपाल के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई । महिलाओं/बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथी ही जिन महिलाओं द्वारा अपनी तथा गांव की समस्याओं के बारे में निर्भीक होकर बात की जा रही है, उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है, जिससे अन्य महिलाओं का भी हौसला बढ़ रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर श्री गवेन्द्र पाल गौतम तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी तथा भारी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं मौजूद रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।