ab tak@टीचर की गंदी हरकत से स्कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्ची की बात सुन ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई
टीचर की गंदी हरकत से स्कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्ची की बात सुन ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई
पड़ोस में शादी देखने गया था परिवार, घर में अन्य बच्चों के साथ सो रही थी बच्चीपुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा शव
अररिया, संवाद सूत्र: अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसियरगांव के समीप एक गांव के एक गड्ढे से पांच वर्षीय बच्ची का शव मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के माता-पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात घर के पड़ोस में ही शादी देखने सभी सदस्य चले गए थे। घर में वह दो अन्य बच्चों के साथ सो रही थी।
सुप्त अवस्था में कोई उसको उठाकर ले गया और संभवतः उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसका गला मरोड़ कर हत्या कर दी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर भी धारदार हथियार से हमले के निशान हैं।
जब सुबह उसकी खोजबीन करने लगे तो वह कहीं नहीं मिली। इसी दौरान घर के एक पालतू कुत्ते ने घरवालों को उस गड्ढे तक लाया, जहां बच्ची की हत्या कर उसके शव को गाड़ दिया गया था। शव मिलने के बाद उसके माता-पिता सहित स्वजनों के बीच कोहराम मच गया।घटना को लेकर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के लिए डॉग स्क्ववाड व एफएसएल की टीम को सूचित किया गया है। आने पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और 24 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
टीचर की गंदी हरकत से स्कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्ची की बात सुन ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई
बरेली की तहसील मीरगंज के समाधान दिवस में आज दर्ज हुई 225शिकायतें,
,बरेली की तहसील मीरगंज के समाधान दिवस में आज दर्ज हुई 225शिकायतें,
Leave a Comment: