,बरेली की तहसील मीरगंज के समाधान दिवस में आज दर्ज हुई 225शिकायतें,


बरेली शनिवार 17जून
संवाददाता अजय कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट,बरेली की तहसील मीरगंज के समाधान दिवस में आज दर्ज हुई 225शिकायतें,उपजिलाधिकारी मीरगंज उदित पवार की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस इसमें तहसीलदार मीरगंज अनिलकुमार यादव स्थानीय पुलिस अधिकारी गण रहे मौजूद।
थानाफतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा निवासी हेमराज ने बताया की बह अपनी बुजुर्ग मां गोमती देवी का राशन कार्ड बनवाने के लिए गत 5 साल से तहसील,और खाद्य आपूर्ति दफ्तर के चक्कर लगा रहा है दो बार राशन कार्ड का आवेदन ऑनलाइन कराने के बाद आज फिर तहसील दिवस में ऑन लाइन के नाम पर फिर से टरका दिया,समस्या समाधान नहीं हुआ,खाली आश्वासन मात्र से पांच साल बीत गए,इसी तरह तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं का अंबार है,और उधर अधिकांश अधिकारियों की कुर्सियां खाली पड़ी दिखी।नहीं है समाधान को कोई विधान,कौन करेगा समाधान।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।