सिर फोड़ने के बाद गला घोंटा, कपूर से जलाया


सिर फोड़ने के बाद गला घोंटा, कपूर से जलाया', मासूम की पीएम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर को 11 जगह जलाया गया है। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाया गया है। शरीर पर जलने के जो निशान बने हुए हैं वो गोल है। इससे माना जा रहा कि बच्चे को कपूर से जलाया गया है।जामो थाना क्षेत्र के उमरडीह रेसी गांव में सोमवार को पांच साल के बच्चे का शव उसके घर के पास एक नाले में पड़ा मिला था। बच्चे के शरीर पर कोई ऐसी जगह नहीं थी, जहां चोट और जलाने का निशान न हो। बच्चे के सिर पर पीछे की साइड चोट का गहरा निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बातें सामने आई हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म

परिवार के लोग बच्चे की बेरहमी से हत्या होने की बात कह रहे हैं। गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिता की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। टीमें राजफाश के लिए गांव के लोगों के साथ ही बरात में शामिल लोगों से भी जानकारी जुटाने में जुटी हैं।

आंखें तक निकाल ली गईं

जामो थाना क्षेत्र केखें तक निकाल ली गईं। उमरडीह रेसी गांव का में सोमवार सुबह एक पांच साल के बच्चे का शव परिवार के लोगों को बेहद ही खराब हालत में मिला था। बच्चे के पिता का कहना था कि उसके बच्चे के साथ इतना गलत किया गया है कि उसकी आंखें तक निकाल ली गईं। उसको बहुत मारा पीटा गया है।

हत्या तंत्र-मंत्र में क‍िए जाने की आशंका

पुलिस का मानना था कि ये हत्या तंत्र-मंत्र में की गई है, क्योंकि पुलिस को मौके से कपूर की गोली भी बरामद हुई थी। वहीं, मृतक बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर को 11 जगह जलाया गया है। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाया गया है। शरीर पर जलने के जो निशान बने हुए हैं, वो गोल है। इससे माना जा रहा कि बच्चे को कपूर से जलाया गया है। बच्चे के शरीर पर कपूर के कुछ पार्ट चिपके हुए मिले हैं। बच्चे के शरीर पर चोट के कुल नौ निशान पाए गए हैं। बच्चे की पीठ और गर्दन पर चोट के ज्यादा निशान हैं। पैर के तलवे पर भी चोट के निशान हैं। बच्चे का सिर पीछे से खुला हुआ था। इसको देखकर ये अंदाजा लगया जा सकता है कि बच्चे के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है।

गला दबाकर की गई हत्‍या

बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। जिससे ये साफ हो रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। बच्चे के साथ पहले बेरहमी की गई है, उसके बाद उसकी हत्या की गई है। बच्चे के शरीर पर चोट और जलने के सारे निशान हत्या से पहले के हैं। बच्चे की एक आंख को भी जलाया गया है। बच्चे की एक आंख पूरी डैमेज थी। वहीं एक आंख पर चोट के निशान हैं। बच्चे के होंठ, हाथ की उंगलियां, पेट और प्राइवेट पार्ट तक को जलाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, ये हत्या तंत्र-मंत्र में की गई है। जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ है, वहां से कपूर, लाल कपड़ा और पूजा का कुछ सामान बरामद हुआ है। गौरीगज सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई है। घटना के राजफाश के लिए टीमें लगी है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।