टीचर की गंदी हरकत से स्‍कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्‍ची की बात सुन ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई


टीचर की गंदी हरकत से स्‍कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्‍ची की बात सुन ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई

 नगर थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय खरैया बस्ती वार्ड 11 में एक चौथी कक्षा की छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है।

रोते हुए घर पहुंची बच्‍ची, मां को सुनाई आपबीती

इस पर बच्ची ने छेड़खानी का विरोध किया। वह रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद स्वजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी।

इस दौरान शिक्षक विद्यालय से छुट्टी लेकर निकल चुके थे, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्वजनों को समझा-बुझाकर कहा कि सोमवार को शिक्षक आएंगे तो आपलोगों को बुलाया जाएगा।

सोमवार की सुबह जैसे ही स्कूल खुला, काफी संख्या में ग्रामीण व स्वजन इकट्ठा हो गए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने शिक्षक की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां शिक्षक से पूछताछ कर उसे महिला थाना को सौंप दिया गया। वहीं, आक्रोशित लोगों का कहना था कि इससे पूर्व भी शिक्षक के द्वारा छात्राओं के साथ गलत हरकत की जाती रही है 

इधर, घटना की सूचना पर एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ राम पुकार सिंह व डीईओ राजकुमार विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। बच्ची के फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, डीईओ ने कहा कि शिक्षक के द्वारा बच्ची के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में पुलिस जांच चल रही है। अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।