खागा फतेहपुर-----------  सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज खागा में चल रहा तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर


खागा फतेहपुर-----------
 सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज खागा में चल रहा तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
*आज दिनांक 17/6/23को दूसरे दिन *सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर खागा में ( त्रिदिवसीय 16,17,18) जून को आचार्य प्रशिक्षण शिविर  आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज से स्वामी प्रपन्नाचार्य जी महाराज  उपस्थित रहे सर्व प्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश त्रिवेदी जी और प्रधानाचार्य श्री राजकपूर सिंह जी द्वारा स्वामी प्रपन्नाचार्य जी महाराज को सरस्वती मां की प्रतिमा और अंग वस्त्र प्रदान करके तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात,  स्वामी जी ने अपने विचार रखे और कहा कि चरित्र उत्तम बना कर के  संस्कारित शिक्षा सरस्वती बाल मंदिर जैसे विद्यालय ही दे सकते हैं  स्वामी ‌जी ने कुछ प्रेरणा दायक कथा के माध्यम से आचार्यों को ज्ञान प्रदान किया तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश त्रिवेदी जी ने कहा कि योग्य आचार्य ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दे सकते हैं अपने विषय में  परांगत होकर  ही बच्चों को  शिक्षा दें इस शिविर में प्रधानाचार्य खागा श्री राजकपूर सिंह जी, और प्रधानाचार्य रघुवंशपुरम्  श्री शिवबाबू शुक्ल जी सहित सभी विद्यालयों से आए हुए  प्रमुख 2-2आचार्यों ने अपने विषय में विचार दिए इस मौके पर  सभी बाल मंदिर विद्यालय से आये हुए  सभी  प्रधानाचार्य, आचार्या  बहने और आचार्य मौजूद रहें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।