शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम में बदली छाई रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार पड़ सकती है


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेशभर में मौसम का रुख बदलेगा। पश्चिमी और दक्षिणी प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ क्षेत्र बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम गर्म रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

 

शुक्रवार को हल्की फुल्की बरसात हो सकती है। वहीं शनिवार से बिपर्जय तूफान का असर भी प्रदेश में शुरू हो जाएगा। इसके चलते रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों समेत सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर के आसपास इलाकों और गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। दानिश के अनुसार , रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान वाराणसी में 43.6 डिग्री झांसी में 43.5 डिग्री और प्रयागराज में 43.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान में प्रदेश भर में सामान्य से दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम में बदली छाई रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार पड़ सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और रात के समय गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

उत्‍तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ब‍िपरजॉय का असर रव‍िवार से देखने को म‍िलेगा। इससे पहले पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में पारा घटने से च‍िलच‍िलाती गर्मी से लोगों को राहत म‍िलेगी। वहीं पूर्वी ज‍िलों में रातें गर्म होना शुरु हो जाएंगी। राजधानी में गुरुवार के दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान करते रहे। धूल भरी हवा चलने के कारण सड़कों पर चलना भी दूभर रहा। वहीं पश्चिमी तो प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।