पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खिलाड़ियों ने प्रदर्शन खत्म होने को अफवाह बताया है.


भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के आंदोलन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. दरअसल, प्रोटेस्ट में शामिल पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को लेकर खबर चली की इन लोगों ने अपने रेलवे की नौकरी ज्वाइन कर ली. इसके बाद कहा जाने लगा कि आंदोलन खत्म होने की कगार पर है.

मामले को लेकर साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया का बयान भी सामने आया है. दोनों रेसलर्स ने ट्वीट करके कहा है कि आंदोलन खत्म होने की खबरें सरासर गलत हैं. ये आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमवार (5 जून) को बताया की कि उन्होंने भारतीय रेलवे की अपनी नौकरी फिर से ज्वाइन कर ली है.

इस खबर के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि साक्षी मलिक ने पहलवानों के धरना-प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है.

क्या कहा बजरंग पुनिया ने?

 

 

इस खबर को लेकर पहलवान पुनिया ने ट्वीट करके कहा, “आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं. ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं. हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है. महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है. इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी.”

 

 

क्या कहा साक्षी मलिक ने?

वहीं पहलवान साक्षी मलिक ने ट्विट करते हुए कहा, “ये खबर बिलकुल गलत है. इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा. सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी को साथ निभा रही हूं. इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है. कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए.”

गृह मंत्री अमित शाह मिलने पर साक्षी मलिक

साक्षी मलिक ने सोमवार (5 जून) को कहा, "हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, यह एक सामान्य बातचीत थी, हमारी केवल एक ही मांग है और वह है उन्हें (बृजभूषण सिंह) गिरफ्तार करें."

‘नाबालिग की एफआईआर वापस लेने की खबर भी गलत’

इसके साथ ही साक्षी ने ये भी साफ तौर पर कहा है, “मैं विरोध से पीछे नहीं हटी हूं, रेलवे में ओएसडी के रूप में मैंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे. उसने (नाबालिग लड़की) कोई प्राथमिकी वापस नहीं ली है, यह सब फर्जी है.”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।