बिहार पुर के भटगांव,विधानसभा प्रेम नगर विधानसभा में लगातार आम आदमी पार्टी अपना एकजुट होकर के पैर पसार रही है
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सूरजपुर छत्तीसगढ़ सुंदर लाल साहू के रिपोर्ट
रिपोर्ट- ए. के. विश्वकर्मा महमूदाबाद सीतापुर,
उल्टे चोर कोतवाल को डाटे,
यह कहावत चरितार्थ कर दी है,
जिला सीतापुर के थाना थानगांव की डायल 112 पीआरवी 1829 के चालक होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह ने।
पीआरवी 1829 के होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह ने एक निर्दोष व्यक्ति को अपने चंगुल में फंसाकर अवैध तरीके से पुलिसिया दबाव बनाकर धन उगाही कर ली।
अवैध धन उगाही की जानकारी एक मीडिया कर्मी के द्वारा होमगार्ड विभाग जनपद सीतापुर के कमान्डेंट राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को विजुअल सहित संपूर्ण जानकारी दी गई।
तो कमान्डेंट ने बताया कि होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह ने पवन कुमार से दो किस्तों में लगभग तीस हजार रूपये वसूल किये हैं।
जो सरासर ग़लत है।
जोरावर सिंह को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
आपको बताते चलें कि पवन कुमार पुत्र स्व0 देवता शरण जोकि पंडित जवाहरलाल नेहरू पालीटेक्निक महमूदाबाद में नौकरी करता है,
उस समय सितम्बर का महीना चल रहा था। इस महीने में भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितम्बर को होती है।
उसी की तैयारी के लिए पवन कुमार 15 सितम्बर 2022 की सुबह लगभग 9 बजे अपने स्टाफ के बैसनपुरवा निवासी ठाकुर उदयराज सिंह को अपनी फोरह्विलर से बुलाने गया था।
वापस आते समय पवन कुमार की गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी- 34- बीएल- 2401 महमूदाबाद वाया रेउसा मार्ग पर निकट बिस्मिल्ला शाह की मजार के पास बायें टर्न हुई।
उसी समय पीछे से काफी तेज रफ्तार में आ रही बैंगनार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी- 32- डीएफ- 7643 ने पवन कुमार की गाड़ी के पीछे दाहिने हिस्से में बहुत जबरदस्त टक्कर मार दी।
गनीमत यह रही कि पवन कुमार की गाड़ी धीमी गति में थी वरना क्या होता यह तो समय ही बताता।
टक्कर लगने से अगर पवन कुमार की गाड़ी रोड के किनारे जाकर गड्ढे में पलट जाती तो गाड़ी में सवार सभी लोगों की क्या स्थिति होती यह तो बाद में पता चलता।
बैंगनार गाड़ी के ड्राइवर ने पवन कुमार की गाड़ी में बहुत जबरदस्त टक्कर मारने के बाद अपने पिता सरदार जोरावर सिंह को फोन किया।
सूचना मिलने के बाद जोरावर सिंह अपनी पर्सनल गाड़ी ना लाकर डायल 112 पीआरवी 1829 गाड़ी लेकर थाना थानगांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में बिस्मिल्लाह शाह मजार के निकट भेटौरा मोड़ पर आ गये।
पीआरवी 1829 के चालक होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह ने पवन कुमार से जबरदस्ती अपनी गाड़ी बनवाने के लिए पुलिसिया दबाव बना दिया।
डरे और सहमे हुए पवन कुमार ने पुलिसिया दबाव के आगे घुटने टेक दिए।
और गाड़ी बनवाने के लिए लिखित समझौता कर लिया।
अब सवाल यह उठाता है कि पवन कुमार की गाड़ी में पीछे से टक्कर मारने वाले ने अपनी गाड़ी बनवाने के लिए अवैध धन उगाही कर ली।
क्या देश का कानून यही कहता है कि जिस व्यक्ति की ग़लती ना हो उसी को सजा दी जाये।
जबकि पीआरवी 1829 के चालक होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह पैरों में जूते व मोजे नहीं पहने थे,
और होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह पैरों में खुली हुई सैंडल पहन रखी थी,
क्या होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह के आगे पुलिस विभाग का ला एण्ड आर्डर कानून
कोई मायने नहीं रखता,
जो व्यक्ति अपने ला एण्ड आर्डर को फालो न करे।
और दूसरे से ला की बात करे ऐसा करना उसके लिए कितना मुफीद है,
यह तो विभाग के अधिकारी ही समझ सकते हैं,
आमजन मानस को बताने की जरूरत नहीं है,
और पवन कुमार को पुलिसिया रौब के तहत कानून सिखा रहे थे।
क्या योगी राज्य में ऐसे ही पीआरवी 1829 के होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह की यही कार्यशैली रहेगी।
या फिर इनके खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही भी होगी
अगर योगी सरकार में ऐसे दबंग व कानून का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही नहीं हुई।
तो ऐसे कर्मचारियों के दिमाग सातवें आसमान पर पहुँच जायेंगे,
और ऐसे कर्मचारी आये दिन निर्दोष लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर अनावश्यक तौर पर धन उगाही करते रहेंगे।
होमगार्ड सरदार जोरावर सिंह की इस जघन्य कार्यशैली से अन्दाजा लगाया जा सकता है।
जब किसी इवेंट पर यह जाता होगा तो यह दबंग व्यक्ति से मिलकर न्याय मांगने वाले व्यक्ति को पुलिसिया रौब दिखाकर डराता होगा।
उपरोक्त घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद विजयेन्द्र सिंह के द्वारा की गयी कार्यवाही काफी सराहनीय रही।
ऐसे प्रभारियों की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सूरजपुर छत्तीसगढ़ सुंदर लाल साहू के रिपोर्ट
एएसआई रतन सिंह ट्रैफिक पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी को या इंपाउंड बता दें
प्रयागराज कमिश्नरेट में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि धूमनगंज इलाके में घर के भीतर दारोगा निहाल सिंह यादव की पत्नी 48 वर्षीय पुष्पा का कत्ल कर दिया गया। वह घर में अकेले थीं तभी उन्हें रस्सी से गला घोंटकर मारा गया।
Leave a Comment: