अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सूरजपुर छत्तीसगढ़ सुंदर लाल साहू के रिपोर्ट


आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा प्रेमनगर एवं भटगांव के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई l
 न्यू सर्किट हाऊस, सूरजपुर में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी  माननीय नरेश बारिया जी की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई l बैठक में प्रेमनगर और भटगांव विधानसभा के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष, सर्किल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए l बैठक के दौरान सह प्रभारी नरेश बारिया ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी पुरे देश में तेज गति से अपनी पकड़ मजबूत करते जा रही है l जिसका मुख्य कारण दिल्ली और पंजाब सरकार की विकासपरक नीतियाँ है  l केजरीवाल जी के विकास मॉडल को देश की जनता पसंद कर रही है l बारिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें l जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार और तानाशाही को दूर करने के लिए जनमानस को जागरूक करना होगा l स्वस्थ, शिक्षित और विकसित समाज का निर्माण करना हमारा प्रथम उद्देश्य है  l लोकसभा अध्यक्ष मनोज दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके l
 उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी 2 जुलाई को केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ बिलासपुर में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की l
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव रवि जायसवाल, महिला विंग जिलाध्यक्ष संगीता मरावी, एस सी विंग जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पासवान, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष, हरिनारायण कोषाध्यक्ष अंजय जैन,साहू,जिला मीडिया प्रभारी मो. इब्राहिम अंसारी,  उमेश राजवाड़े, धिरेन्द्र दुबे, संदीप यादव उपाध्यक्ष यूथ विंग,  कु. सोनाली देवांगन, सतेंद्र पटेल, प्रेमनगर विधानसभा से ब्लॉक् अध्यक्ष के रूप में जेठू सिंह ,  मिनी रामा, राजेश जगते , सद्दाम अंसारी  संजीव गुप्ता ,भटगांव विधानसभा से ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पुनीत दुबे, सुरेंद्र काशी , उमेश यादव, योगेंद्र साहू, गिरीवार राजवाड़े, छोटू दास सहित सभी वार्ड इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज उपस्थित रहे l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।