*मौजूदा लेखपाल बलदेव यादव व उसके सहयोगियों से जान सेमारने की धमकी व किसी भी फर्जी मुकदमों में फंसाये जाने की धमकी पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप



बांदा- आपको बता दें पूरा मामला  जिला कलेक्ट्रेट परिसर बांदा का है जहां पर आज पीड़ित -ग्राम दोहतरा, थाना चिल्ला, तहसील पैलानी, जिला बांदा का निवासी है।
पीड़ित  के गांव के
मौजूदा लेखपाल बलदेव यादव ने अपने भू-माफिया किस्म के दबंग लोगों
से गाटा सं0 75 तालाब व गाटा सं० 85 पजेवा की जमीन में अवैध कब्जा करवा रखा है। 
जिसकी पीड़ित ने जांच करवायी है ,जिसमें गांव के ही कुछ
दबंग व्यक्तियों के कब्जे है जो निम्न है 1. गोबिन्द प्रजापति पुत्र रामकिशुन व हीरालाल प्रजापति पुत्र रघुवीर व अन्य दबंग व्यक्तियों के
खिलाफ पीड़ित ने जांच की मांग  उपजिलाधिकारी  के पास
किया था ,जिसमें उपजिलाधिकारी  ने जांच की टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के लिये आदेशित किया है।
 यह सूचना मिलने पर पीड़ित को उक्त व्यक्तियों व मौजूदा लेखपाल द्वारा पीड़ित को अपनी जान माल की
आशंका है। 
पीडित को इसी सम्बन्ध में 13.12.2022 व 19.
12.2022 को जान से मारने की धमकी व उग्र महिलाओं द्वारा जो गलत
तरीके से पीडित को फर्जी मुकदमों में फंसाये जाने की धमकी मिल चुकी
है। 
उक्त व्यक्ति गोबिन्द प्रसाद पुत्र रामकिशुन जो दबंग व गुण्डा और अपराधी किस्म का व्यक्ति है। 
जिसके कई मुकदमें आपराधिक किस्म के माननीय न्यायालयों में चोरी, डकैती, आगजनी जैसे मुकदमें विचाराधीन है।

पीड़ित की मांग है कि जान माल की
रक्षा कर निष्पक्ष जांच कराये जाने के लिये उपजिलाधिकारी 
थानाध्यक्ष  को आदेशित करें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।