दिल्ली पुलिस दूध का दूध, पानी का पानी करेगी


दिल्ली पुलिस 'दूध का दूध, पानी का पानी' करेगी

अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में संवाददाताओं से कहा, ''मेरा उन सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है, जो वहां आंदोलन कर रहे हैं कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा कर दिया गया है। अदालत ने भी अपने निर्देश दिए हैं। उन्हें निष्पक्ष जांच पूरी करने देनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस 'दूध का दूध और पानी का पानी' करेगी और कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करेगी।"

 

23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान

डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कई पहलवान 23 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

भाजपा सांसद के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

यूपी की कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरण पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। विरोध शुरू होने के बाद से दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।