एलआईसी बिजनौर के प्रतिष्ठित विकास अधिकारी एवं सीनियर बिजनेस एसोसिएट मुकेश विश्नोई की टीम के अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित।
एलआईसी बिजनौर के प्रतिष्ठित विकास अधिकारी एवं सीनियर बिजनेस एसोसिएट मुकेश विश्नोई की टीम के अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित।
भ्रष्टाचार में डूबा ग्राम पंचायत छपिया लुटावन-
भ्रष्टाचार में डूबा ग्राम पंचायत छपिया लुटावन-
साहू घाट के विकास के जिम्मेदारों का विकास का सच दिखा रहे हैं-
अब तक टीवी न्यूज़ धीरेंद्र बहादुर सिंह मंडल चीफ ब्यूरो की रिपोर्ट -
चौंकिए नहीं!
हमारे साथ बने रहिए-
सांऊघाट बस्ती*- बस्ती जिले के विकासखंड सांऊघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत छपिया लुटावन में ग्राम प्रधान विनय कुमार और सचिव मनोज कुमार वर्मा द्वारा धड़ल्ले से भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत छपिया लुटावन के निवासी रामाज्ञा चौधरी ने शपथ पत्र के साथ दिनांक -18-07-2022 को जिला अधिकारी बस्ती से ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत किया है राम आज्ञा चौधरी आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान विनय कुमार और सचिव मनोज कुमार वर्मा द्वारा बिना द्वारा बिना काम कराएं मनरेगा तथा अन्य मद का धन निकालकर बंदरबाट कर लिया गया है एवं पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों को दिखाकर फर्जी भुगतान ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा लिया गया है और प्राप्त फर्जी भुगतान का आपस में सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया है । तथा मनरेगा के कार्यों को जेसीबी मशीन से खुदाई करा कर मनरेगा मजदूरों के हक को छिनने का कार्य ग्राम प्रधान व सचिव ने किया था ग्राम प्रधान विनय कुमार द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्य ना करा कर अपनी चल - अचल संपत्ति को दुगना की जा रही है ।शिकायतकर्ता रामाज्ञा चौधरी ने जिला अधिकारी बस्ती से जांच टीम गठित करके निष्पक्ष रुप से जांच की मांग किया था जांच टीम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी एवं धर्मेंद्र कुमार अवर अभियंता समेत अन्य लोग शामिल थे । जांच टीम दिनांक- 25- 11- 2022 को शाम 02 बजे ग्राम पंचायत में पहुंची लेकिन सचिव मनोज कुमार वर्मा के पास शिकायती अभिलेख ना उपलब्ध होने के कारण जांच स्थगित कर दी गई थी । दिनांक-26-11-2022 को पुनः जांच टीम ग्राम पंचायत में पहुंची लेकिन शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा बताये गये साइडों पर जांच टीम नहीं गई तथा ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से जांच टीम के द्वारा खानापूर्ति करने पर शिकायतकर्ता राम आज्ञा चौधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंची टीम का बहिष्कार कर दिया । शिकायत कर्ता समेत ग्रामीणों ने कहा कि यदि जांच टीम द्वारा निष्पक्ष जांच करके निष्पक्ष रिपोर्ट नही प्रेषित की जाती है तो माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद का दरवाजा खट - खटायेंगे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एलआईसी बिजनौर के प्रतिष्ठित विकास अधिकारी एवं सीनियर बिजनेस एसोसिएट मुकेश विश्नोई की टीम के अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित।
बच्चे अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कठोर परिश्रम करें...... महामहिम राज्यपाल
पत्रकारों के होते उत्पीड़न को देख पूरनपुर में एप्जा संगठन का किया गया विस्तार पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त अनुराग सारथी
Leave a Comment: