पयागपुर, बहराइच। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बहराइच पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार सक्रिय है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 17.10.2026 को थानाध्यक्ष पयागपुर दीपक सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो / मिशन शक्ति टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कस्बा भूपगंज स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया गया।

टीम ने वहां मौजूद महिलाओं, बालिकाओं और श्रद्धालुओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना डरे तत्काल पुलिस सहायता लें।

जागरूकता के मुख्य बिंदु: 112 पुलिस आपात सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

पंपलेट वितरित कर महिलाओं को आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पयागपुर पुलिस की इस पहल की स्थानीय जनता और महिलाओं ने सराहना की।

रिपोर्ट - कुंवर दिवाकर सिंह, ब्यूरो चीफ, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार, जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बहराइच

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।